Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ट्रेंड हो रहा है बालिका वधू का एपिसोड नंबर 1157, क्या है वजह?
सिद्धार्थ की मौत के चर्चा में बालिका वधू का एपिसोड 1157, क्या है वजह?
मुंबई, 3 सितंबर। टीवी के यंग एंग्री मैन कहे जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला( Sidharth Shukla) का 2 सितंबर को निधन हो गया। 40 साल की उम्र में ही ये सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। टीवी से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था। बिग बॉस सीजन 13 जीतने के बाद से वो लगातार पॉपुलर होते जा रहे थे। कई बड़े प्रोजेक्ट उनके पास थे, लेकिन इन सबको अचानक छोड़ ये यंग स्टार हमेशा हमेशा के लिए शांत हो गया।

टीवी से की करियर की शुरुआत
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके फैंस हैरान हैं। लोगों की आंखें नम हैं। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ के निधन पर हैरानी जता रहे हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि उनका चेहेरा सिद्धार्थ अब उनके बीच नहीं है। अपने अभिनय, अपने लु्क्स, अपनी फिटनेस और खुशमिजाजी से सबका दिल जीतने वाले सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े शो ट्रेंड कर रहा है। जिस टीवी शो बालिका वधू (Balika Vadhu) से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी, उनके एपिसोड वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहा एपिसोड 1157
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बालिका वधु का एपिसोड वायरल हो रहा है। इस सीरियल के एपिसोड नंबर 1157 में सिद्धार्थ और सीरियल में उनकी को-स्टार रही प्रत्यूषा बनर्जी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि शो में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा ने साल 2016 में खुदकुशी कर ली थी। जो एपिसोड वायरल हो रहा है उसमें दोनों की शादी का सीन दिखाया जा रहा है। इस सीरियल में सिद्धार्थ ने शिव का किरदार निभाया था। इस एपिसोड में आनंदी और शिव के बीच क प्यार हो दिखाया गया है। लोग इस एपिसोड को देख भावुक हो रहे हैं। इस सीरियल के दोनों कलाकारों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों अचानक दुनिया छोड़ चले गए। लोग दोनों को देख भावुक हो रहे हैं, रो रहे हैं।

क्यों वायरल हो रहा है ये एपिसोड
बालिका वधु का ये एपिसोड तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ के निधन के बाद लोग उनके बारे में इंटरनेट पर चर्च कर रहे हैं। उनके परिवार के बारे में , उनकी शादी, उनकी पत्नी, उनके उम्र के बारे में खोज कर रहे हैं। इसी के चलते बालिका वधु का ये एपिसोड वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शादी, उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी के बारे में बताया गया है।
Recommended Video

सिद्धार्थ की मौत की चर्चा पाकिस्तान में भी
सिद्धार्थ की मौत से उनके फैंस आहत है। उनक मौत से न केवल बॉलीवुड, टीवी जगह, उनके दोस्त और लाखों भारतीय फैंस दुखी हैं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनकी मौत की चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ की मौत की खबर आने के बाद पाकिस्तान में सिद्धार्थ शुक्ला टॉप ट्रेंड में बने रहे। उनके पाकिस्तानी फैंन उनके मौत स आहत हैं। पाकिस्तान के उनक फैंस ने लिखा जिंदगी कब हाथ से फिसल जाए पता नहीं चलता। एक पाकिस्तान फैंन लिखा कि इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हैं।
Bigg Boss विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात












Click it and Unblock the Notifications