शुभमन गिल के बाद अब इस शख्स ने सारा तेंदुलकर को दिया धोखा? क्या ब्रेकअप में है सचिन तेंदुलकर का बड़ा रोल?
Sara Tendulkar Break Up: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 27 साल की सारा तेंदुलकर की लव लाइफ को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं।
सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी का ब्रेकअप
पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि सारा तेंदुलकर बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था। उन्होंने अपनी फैमिलीज को भी एक-दूसरे से मिलवाया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद ही ये रिश्ता खत्म कर दिया
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद ही इस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों का ब्रेकअप हाल ही में हुआ है। सिद्धांत ही सारा के साथ ये रिश्ता खत्म करना चाहते थे और उन्होंने ये फैसला लिया है।
एक-दूसरे के पैरेंट्स से मिलने के बाद लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धांत चतुर्वेदी ने ये फैसला एक-दूसरे के पैरेंट्स से मिलने के बाद लिया है। आपको बता दें कि दोनों ने इस रिश्ते की शुरुआत सीरियस नोट पर की थी लेकिन फैमिली इंट्रोडक्शन के बाद दोनों ने अचानक ही अपनी राहें अलग करने का प्लान बना लिया। कहा जा रहा है कि सिद्धांत ने ही रिश्ता खत्म करने की बात पहले कही थी।
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की डेटिंग
हालांकि सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के ब्रेकअप की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी से पहले क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ सारा तेंदुलकर का नाम जुड़ा था। हालांकि, शुभमन गिल ने इसे अफवाह बताया था और साफ कहा था कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। वो सिंगल हैं और क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहे हैं।
सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी की पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई थी। सोशल मीडिया पर भी इनके रिश्ते की काफी चर्चा हुई है। फिलहाल दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था सिद्धांत का नाम
वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भी जुड़ा चुका है। वहीं नव्या और सिद्धांत ने साल 2024 में ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि दोनों के अलग होने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
सिद्धांत चतुर्वेदी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म 'गली बॉय' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो 'बंटी और बबली 2', 'गहराइयां', 'फोन भूत', 'खो गए हम कहां' और 'युध्रा' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। फिलहाल वो 'धड़क 2' और 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था हिमांश कोहली का नाम
-सारा तेंदुलकर का नाम बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली के साथ जोड़ा गया था। लोगों का कहना था कि सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को धोखा दिया था और वह एक्टर हमांश कोहली को डेट करने लगी थीं।
-हिमांश कोहली और सारा तेंदुलकर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था।
-सिर्फ इतना ही नहीं कई मौकों पर हिमांश कोहली और सारा तेंदुलकर को एकसाथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल हिमांश कोहली ने शादी कर ली है।
शुभमन गिल के दोस्त के साथ नजर आई थीं सारा
अचानक ही सारा तेंदुलकर का एक नया वीडियो लोगों के सामने आया था जिसमें वह शुभमन गिल के साथ नहीं बल्कि उनके दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ नजर आ रही थीं। हालांकि इस फोटो की सच्चाई को लेकर किसी ने कुछ नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications