सलमान खान के लुंगी डांस के बाद अब शहतूत की हुई चर्चा, भाईजान की फोटो हुई वायरल, जानें क्या है मामला

Salman Khan Mulberry: सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है उसे देखने के बाद से साफ है कि उन्हें पेड़-पौधों और पर्यावरण से खूब लगाव है।

salman khan

Salman Khan Mulberry: इस समय बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद से ही सलमान खान खबरों में छाए हुए हैं। इसी बीच सलमान खान की अपकिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'येंतम्मा' रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार गाने में सलमान खान और वेंकटेश को लुंगी पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा इस गाने में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपनी एक्टिंग और अपने किलर लुक की वजह से ज्यादातर समय चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल सलमान खान की लेटेस्ट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फोटो में सलमान खान पेड़ों पर लगे शहतूत को निहारते दिखाई दे रहे हैं।

शहतूत को निहारते नजर आए सलमान खान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है उसे देखने के बाद से साफ है कि उन्हें पेड़-पौधों और पर्यावरण से खूब लगाव है। दरअसल सलमान खान के मुंबई स्तिथ घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पेड़ों पर शहतूत लगे हैं और सलमान खान इसे लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंटके बाहर की एक खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह पेड़ों पर लगे शहतूत को निहारते दिखाई दे रहे हैं। देखें पोस्ट-

सलमान खान की फोटो हो रही है वायरल
सलमान खान के इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सलमान खान ने अपनी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- गैलेक्सी में शहतूत। देखते ही देखते सलमान खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ह गया है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि लोगों की नजरें शहतूत की जगह सलमान पर ही टिकी हुई हैं। लोग जमकर भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।

salman khan

सलमान खान का लुंगी डांस
आपको बता दें कि भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'येंतम्मा' एक हिंदी-तेलुगू फ्यूजन सॉन्ग है। वहीं गत 3 अप्रैल (सोमवार) को सलमान खान और उनकी टीम ने इस गाने का टीजर जारी किया था जिसमें सलमान और वेंकटेश को लुंगी डांस करते देखा जा रहा था। वहीं आज इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने के अंत में थोड़ी देर के लिए साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी सलमान खान और वेंकटेश के साथ धमाकेदार लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+