अनीत पड्डा ने 300 करोड़ी मूवी से कियारा आडवाणी को कर दिया रिप्लेस, प्रेम के बाद दर्शकों को डराएंगी

Aneet Padda New Film: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कूटे थे। इसके बाद मैडॉक फिल्म्स ने अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को आगे बढ़ाने का प्लान किया। इसमें उन्होंने कई फिल्में अनाउंस की। इसमें 'शक्ति शालिनी' का नाम है।

'शक्ति शालिनी' में लीड रोल कियारा आडवाणी कर रही थीं। लेकिन अब मेकर्स ने इसके लिए नई हीरोइन खोज ली है। इसे दुर्गेश सिंह लिख रहे हैं। अब इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। उसका नाम अनीत पड्डा है। हाल ही में अनीत की फिल्म ने अभी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Aneet Padda New Film

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, "अनीता पड्डा पिछले दो महीनों से 'शक्ति शालिनी' को लेकर चर्चा में थीं। दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स के प्रोड्यूसर) अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में नई एनर्जी लाना चाहते थे। उन्हें 'सैयारा' में अनीता का काम बहुत पसंद आया। इसलिए, उन्होंने यूनिवर्स की अगली कड़ी के लिए उन्हें चुना।"

ये भी पढ़ें- फिल्म हजार करोड़ी बनाने शामिल हुआ ये राइटर

सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि अनीता ने पहले ही फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट और फोटोशूट पूरा कर लिया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होने की चर्चा है। फिल्म के निर्देशक के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, दिनेश विजान 'मुंज्या' फेम आदित्य सरपोतदार को फिल्म का निर्देशन करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि डायरेक्टर की रेस में 'टब्बर' फेम अजितपाल सिंह भी इस रेस में शामिल हैं।

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की बात करें तो, दिनेश विजान दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'थामा' रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 'थामा' के बाद 'शक्ति शालिनी' आएगी। इसके अलावा, आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'चामुंडा' भी पाइपलाइन में है। यह फिल्म मई 2026 में शुरू होगी, जब आलिया संजय लीला भंसाली निर्देशित 'लव एंड वॉर' की अपनी कमिटमेंट को पूरा कर लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+