Exclusive: दुर्गेश सिंह ही लिख रहे 'शक्ति शालिनी', कियारा आडवाणी होंगी फिल्म की हिरोइन; खबर पर लगी मुहर
OI Exclusive: पिछले साल राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था। सक्सेस के बाद इसके तीसरे पार्ट की चर्चा होने लगी थी। अब नए साल में मैडॉक ने 8 फिल्में अनाउंस की हैं।
इसमें 'शक्ति शालिनी' का नाम शामिल है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस बताई जा रही हैं। लेकिन इस फिल्म की दूसरी खास बात ये है कि इससे गुल्लक फेम राइटर दुर्गेश सिंह अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रहे हैं। शक्ति शालिनी को दुर्गेश सिंह लिख रहे हैं। दुर्गेश पहले ओटीटी की दुनिया में अपनी राइटिंग का जादू फैला चुके हैं। उन्होंने गुल्लक, सिविल लाइन्स और फिसड्डी जैसी सीरीज लिखी हैं। हालांकि oneindia Hindi ने पहले ही इस खबर की जानकारी दी थी कियारा की फिल्म दुर्गेश ही लिख रहे हैं। अब खुद मैडॉक ने ऑफिशियल जानकारी दी है।

फिल्म के मेकिंग के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी चंबल इलाके के बैकड्रॉप पर सेट की गई। इसलिए फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई के अलावा, चंबल इलाके में भी शूट किया जाएगा। ताकि फिल्म में दर्शकों को रियलिस्टिक फील भी मिल सके। राइटिंग की जिम्मेदारी दुर्गेश सिंह के हाथों में है। उनके राइटिंग की खास बात है कि वो दर्शकों को अपनी कहानी से कनेक्ट करवाते हैं। साथ ही फिल्म छोटे शहर में सेट है और छोटे शहरों की कहानी कहने में दुर्गेश की महारत है। हालांकि वो हॉरर कॉमेडी जॉनर पर वो पहली बार हाथ आजमा रहे हैं। बता दे, शक्ति शालिनी के अलावा दुर्गेश दो और बड़ी फिल्म लिख रहे हैं।
ख़ैर, शक्ति शालिनी में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका स्टैंडअलोन कैरेक्टर होगा। फिलहाल कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 और टॉक्सिक की शूटिंग में जुटी हुई हैं। वहीं, बात करें दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म की तो उन्होंने 2028 तक के लिए अपनी 8 फिल्में अनाउंस कर दी है। इसमें स्त्री 3 से लेकर मुंज्या का सीक्वल भी शामिल है। इन फिल्मों की मेकिंग से जुड़ी नई अपडेट के लिए पढ़ते रहिए oneindia Hindi।












Click it and Unblock the Notifications