रणवीर सिंह के बाद अब विद्युत जामवाल ने ऐसे दिखाई अपनी बॉडी, वायरल तस्वीरों को देख लड़कियों के उड़े होश
Vidyut Jammwal Photos: विद्युत जामवाल ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। तस्वीरों को देखने के बाद से हर कोई उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहा है।
Vidyut Jammwal Photos: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने भले ही अपना एक्टिंग डेब्यू नेगेटिव रोल से किया हो लेकिन उनका फिजीक किसी हीरो से कम नहीं है। उनकी जानदार एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी शानदार बॉडी और फिटनेस के भी दीवाने हैं। खासतौर पर लड़कियां उनके इस फिट बॉडी पर अपनी जान छिड़कती हैं। विद्युत जामवाल का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अपनी नेक्स्ट लेवल फिटनेस से फैंस का दिल जीतते हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे फैंस खूब मोटिवेट होते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। तस्वीरों को देखने के बाद से हर कोई उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहा है।

विद्युत जामवाल ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के कमांडो स्टंट स्पेशलिस्ट एक्टर विद्युत जामवाल ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इन तस्वीरों में विद्युत जामवाल की टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है। लोगों को ये तस्वीरें खूब पसंद आई हैं।

लोगों ने विद्युत जामवाल को कहा 'महायोद्धा'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में विद्युत जामवाल अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह स्टंट करते हुए भी जमकर पोज दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें 'महायोद्धा' कह रहा है तो कोई 'इंडियन फाइटर'। लोगों का कहना है कि इस तरह की बॉडी बनाना सबके बस की बात नहीं है।

3 साल की उम्र से की कलरिपयट्टु की प्रैक्टिस
जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 1980 को जन्में विद्युत जामवाल एक्टर होने के साथ-साथ मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने कलरिपयट्टु की भी प्रैक्टिस की है। कलरिपयट्टु दक्षिणी राज्य केरल से उत्पन्न भारत की एक युद्ध कला है। कलरिपयट्टु का अर्थ है सभी युद्ध कलाओं की माता। ये केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक से सटे भागों के साथ साथ पूर्वोत्तर श्रीलंका और मलेशिया के मलयाली समुदाय के बीच काफी प्रचलित है। इसका अभ्यास मुख्य रूप से केरल की योद्धा जातियों जैसे नायर और एज्हावा द्वारा किया जाता था।

कई साउथ मूवीज में भी कर चुके हैं काम
फिल्म 'कमांडो' में अपने स्टंट भरे रोल के लिए फेमस विद्युत जामवाल ने हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। वह बॉलीवुड में 'जंगली', 'यारा', 'कमांडो सीरीज' और 'सनक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'खुदा हाफिज 2' भी रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी विद्युत जामवाल के एक्शन्स से भरी हुई थी।

लाइव एक्शन शोज में करते हैं परफॉर्म
विद्युत के पिता आर्मी ऑफिसर थे, इसलिए वह भारत के कई राज्यों में रह चुके हैं। सिर्फ 3 साल की उम्र से विद्युत जामवाल ने कलरिपयट्टु की ट्रेनिंग ली थी थी। उन्होंने मार्शल आर्ट्स के कई फॉर्म सीखे हैं। आपको बता दें कि वह 25 देशों में ट्रैवल कर चुके हैं और लाइव एक्शन शोज में भी परफॉर्म करते हैं। विद्युत जामवाल ने साल 2021 में सगाई की अनाउंसमेंट की थी। वह जल्द ही फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications