रणवीर-दीपिका के बाद कौन पिएगा करण जौहर की अगली कॉफी? सामने आए ये नाम...
Ranveer and Deepika Coffee with Karan: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण का आगाज हो चुका है। इस बार करण के शो की पहली कॉफी पीने फैंस के फेवरेट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे। दोनों ने शो में ढेर सारी बातें कीं और काफी सारे चौंकाने वाले खुलासे भी किए। फैंस को दोनों बतौर गेस्ट काफी पसंद भी आए। अब करण के शो के अगले गेस्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगले गेस्ट को लेकर निर्माता ने एक हिंट भी दिया है।
रणवीर और उनकी मस्तानी दीपिका को देखने के बाद फैंस को अगले गेस्ट का बेसब्री से इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला गेस्ट भी कोई सेलिब्रिटी कपल ही हो सकता है। लेकिन इस बीच ये खबरें भी सामने आई हैं कि करण के शो के अगले मेहमान कोई दो भाई होने वाले हैं। शो से सामने आई इस एक्सक्लूसिव जानकारी को लेकर अब फैंस काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।

जबसे दो भाईयो की शो में बतौर मेहमान शामिल होने की खबरें सामने आई हैं, फैंस को उम्मीद है कि देओल ब्रदर्स शो में एंट्री मार सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।
बताते चलें कि देओल ब्रदर्स इससे पहले भी करण के शो में एंट्री मार चुके हैं। करण जौहर ने खुद फैंस के संग नेक्स्ट एपिसोड के इन मेहमानों का जिक्र करते हुए एक हिंट दिया है। जब भाई-बहनों या फिर भाईयों की बात आई तो कोई काजोल और उनकी बहन, तो कोई जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का नाम लेने लगा। इस बीच सारा अली खान और इब्राहिम के नाम की चर्चा भी जोरों पर है।
अब सूत्रों की मानें तो ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स सनी और बॉबी देओल की है। इससे पहले भी वे सीजन 1 के 13वें एपिसोड में नजर आ चुके हैं। दोनों भाईयों के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो प्रोफेशनल करियर में दोनों का ही बीता एक साल काफी बढ़िया गुजरा है। सनी देओल ने जहां गदर 2 के रिलीज होते ही गदर मचाया, वहीं बॉबी की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications