जिस शख्स ने पहचानने से किया था इनकार, उसी से एक साल बाद फिर मिले अनुपम खेर, कुछ ऐसा था रिएक्शन, Video
शिमला, 30 अगस्त: दिग्गज कलाकार अनुपम खेर अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा आम लोगों के साथ मुलाकात करने को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर एक्टर अनुपम खेर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से मुलाकात के वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर उसी शख्स का वीडियो साझा किया है, जिसने एक साल पहले उनको पहचानने से साफ इनकार कर दिया था। अभिनेता अनुपम खेर ने शिमला के रहने वाले ज्ञानचंद से एक साल मुलाकात की, जिसके बाद उनसे पूछा की क्या आप मुझे जानते हो?

अनुपम खेर को पहचानने से किया था इनकार
आपको याद होगा कि करीब एक साल पहले दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने शिमला घूमने के दौरान सड़क पर एक शख्स जिनका नाम ज्ञानचंद था, उनसे अपनी मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक्टर ने लिखा था, "रियलिटी चेक: मैं हमेशा दुनिया को गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्में की हैं। मुझे लगता है कि हर कोई मुझे जानता है, कम से कम भारत में तो लोग जानते हैं। लेकिन ज्ञानचंद जी ने बहुत ही मासूमियत से मेरा आत्मविश्वास तोड़ दिया है। उन्हें पता नहीं था कि मैं कौन हूं, यह दिल दहला देने वाला था लेकिन फिर भी खूबसूरती से उन्होंने ये एहसास कर दिया कि वह मुझे नहीं जानते हैं। मेरे पैर जमीन पर रखने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद मेरे दोस्त!''

फिर एक साल बाद ज्ञानचंद से मुलाकात
अब करीब एक साल दो महीने के बाद फिर से उसी जगह पर अनुपम खेर ने शिमला के रहने वाले ज्ञानचंद से मुलाकात करते हुए पूछा कि क्या आप मुझे जानते हो? जिसका जवाब देते हुए ज्ञानचंद बोले जी, आप श्री अनुपम खेर जी हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, " आप लोगों को याद है ज्ञानचंद जी? पिछले साल ज्ञानचंद जी ने शिमला में मुझे पहचानने से इनकार कर दिया था। और इनका वह वीडियो वायरल हुआ था। इस बार शिमला में फिर उनसे मुलाकात हुई उसी जगह। इस बातचीत से आपको अंदाजा हो जाएगा कि अब हम दोस्त है। इसे कहते है कुछ भी हो सकता है!"

'आप मुझे पहचाने- हां जी, आप श्री अनुपम खेर हो'
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिर से एक बार अनुपम खेर ने ज्ञानचंद से मुलाकात की है, जिसमें अनुपम खेर शिमला के रहने वाले ज्ञानचंद से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या तुमने मुझे पहचाना तो शख्स कहता है कि हां जी, आप श्री अनुपम खेर हो। एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। साथ ही लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोग एक्टर की सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

मां के साथ शिमला आए हैं अनुपम खेर
आपको बता दें कि अनुपम खेर नहीं दिनों शिमला में अपने घर पर मां के साथ वक्त बिता रहे हैं। शिमला से एक्टर के बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। उनके पिता नाभा में क्लर्क की नौकरी करते थे। अनुपम खैर का बचपन भी शिमला में ही बीता, ऐसे में उन्होंने करीब दो साल पहले शिमला के टुटू में अपना एक घर खरीदा लिया है, जहां उनकी मां रहने के लिए आती हैं। फिलहाल एक्टर भी शिमला में ही अपनी मां के साथ आए हैं। ऐसे में एक बार फिर ज्ञानचंद से उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

आने वाली है तीन फिल्में
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कश्मीर फाइल्स और कार्तिकेय-2 के सुपहिट होने के बाद अनुपम खैर जल्द ही कंगना रानौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा खेर द सिग्नेचर में भी दिखाई देंगे। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ऊंचाई में भी दर्शकों को नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: 500 से ज्यादा फिल्म कर चुके अनुपम खेर को नहीं पहचान पाया ये शख्स, अभिनेता बोले- चुल्लू भर पानी में डूब जाऊं












Click it and Unblock the Notifications