मनोज कुमार के बाद अब 50 साल के इस एक्टर की मौत, इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर
Ravikumar Menon Death: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार की मौत के बाद अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिल और मलयालम फिल्मों के जाने-माने एक्टर रविकुमार मेनन का भी निधन हो गया है।
50 साल की उम्र में रविकुमार मेनन की मौत
खबर है कि 50 साल की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद साउथ के फेमस एक्टर रविकुमार मेनन की मौत हो गई है। एक्टर रविकुमार मेनन के बेटे ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री एक बार फिर से गम में डूब गई है।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बनाई थी पहचान
बताया जा रहा है कि रविकुमार मेनन ने चेन्नई के वेलाचेरी इलाके में प्रशांत अस्पताल में आज यानी 4 अप्रैल 2025 को अंतिम सांस ली है। तिरुवनंतपुरम में जन्मे रविकुमार मेनन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
रविकुमार मेनन ने साल 1977 में के बालाचंदर की फिल्म अवर्गल से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रजनीकांत, कमल हासन और सुजाता जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे। साउथ सिनेमा में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की थी। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
टीवी में भी किया था काम
फिल्मों में काम करने के अलावा रविकुमार मेनन ने तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री में भी जमकर काम किया है। उन्होंने वाणी रानी, एन इनिया थोजिये, चॉकलेट, कूडाथाई और चेल्लम्मा जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
हीरो और विलेन के रोल में आए थे नजर
रविकुमार मेनन ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज में हीरो और विलने दोनों का किरदार निभाया है। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उनकी गहरी, गूंजती आवाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक डिमांडिंग एक्टर बना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications