KKR के बाद महिला क्रिकेट टीम के मालिक बने शाहरुख खान, रखा ये नया नाम
शाहरुख खान आईपीएल टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के मालिक हैं और अब उन्होंने एक महिला क्रिकेट टीम भी खरीद ली है।
मुंबई, 18 जूनः कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया था। उसके बाद से ही शाहरुख खान सुर्खियों में छाने लगे हैं और अब खबर है कि शाहरुख खान महिला क्रिकेट टीम के ओनर बन गए गए हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में महिला हॉकी टीम के कोच का रोल प्ले कर चुके एक्टर शाहरुख खान अब एक महिला क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान आईपीएल टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के मालिक हैं और अब उन्होंने एक महिला क्रिकेट टीम भी खरीद ली है। शाहरुख खान ने अपनी महिला क्रिकेट टीम का नाम भी केकेआर से मिलता जुलता ही रखा है।

शाहरुख बने महिला क्रिकेट टीम के ओनर
शाहरुख खान ने अपनी महिला क्रिकेट टीम का नाम टीकेआर (त्रिनबागो नाइट राइडर्स) रखा है। टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है- सबसे पहली नाइट राइडर्स वुमेन टीम को हैलो कहिए। वुमेन्स सीपीएल के इनॉगरेशन में ये टीम भी लड़ेगी जिसकी शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। शाहरुख खान ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।
ट्वीट कर दी गई जानकारी
वहीं शाहरुख खान ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खुशी जताई है और लिखा है- केकेआर में यह हम सभी लोगों के लिए एक बहुत खुशी का मौका है। उम्मीद है कि मैं इस मैच को देखने के लिए वहां पर लाइव मौजूद रह सकूंगा। आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये महिला क्रिकेट टीम वुमेन्स कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहला मैच खेलेगी।
एकसाथ कई फिल्मों में आने वाले हैं नजर
आपको बता दें कि शाहरुख खान पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर थे। उनकी फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने सिनेमा से लंबा ब्रेक लिया था और अब जल्द ही वह एकसाथ कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह एटली की फिल्म जवान, यशराज की फिल्म पठान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में बतौर हीरो दिखाई देंगे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी कैमियो करते नजर आएंगे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications