भाई अरबाज के बाद अब 58 के सलमान खान का नंबर, एक्टर ने बताया कब और कैसे करेंगे शादी?
Salman Khan Marriage News: हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। शादी में सलमान ने भी खूब मस्ती की। मगर भाई की शादी के बाद सलमान की शादी के सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, हाल ही में सलमान खान ने खुद अपनी शादी को लेकर हिंट दिया है।
सलमान खान बीते कई सालों से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। कई बार वे खुद को लेकर बीबी शो में काफी कुछ कह जाते हैं। मगर इस बार सलमान खान ने जिस बात का खुलासा किया है, वो फैंस के लिए काफी शॉकिंग है। सलमान का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाल ही में बिग बॉस में तब्बू गेस्ट बनकर आई थीं। सभी जानते हैं कि तब्बू ने भी आजतक शादी नहीं की। जब शो के कंटेस्टेंट विक्की जैन ने कहा कि सलमान भाई आप शादी कब करेंगे। आपने तो हमें फंसा दिया। तो सलमान और तब्बू दोनों मिलकर हंसने लगे।
इसके बाद शो में तब्बू ने सलमान खान की जमकर तारीफ की। इसपर सलमान खान ने बताया कि दोनों कई बार फेरे ले चुके हैं। सलमान ने मजे लेते हुए कहा कि शो में एंट्री के टाइम भी उनके फेरे कराए थे।
इसके बाद विक्की जैन ने कहा कि भाई ने सोचा मैं तो कर नहीं रहा, तुम लोग ही शादी कर लो। इसके बाद तब्बू हंसने लगीं और बोलीं कि हम लोग तो नहीं कर रहे हैं। हमारे हिस्से के फेरे भी हम दूसरों से करवा रहे हैं। अब आप लोग निकल चुके हो, हम लोग ही बस बाकी हैं।
शादी को लेकर क्या बोले सलमान खान?
इतना सुनकर सलमान खान ने कहा कि हम लोग शादी करेंगे। व्हीलचेयर पर और वहां से सीधे आग में चले जाएंगे। शादी पर सलमान खाने ने ये जो बात बोली, ये बात सुनकर हर कोई हंसने लगा। मगर सलमान शादी करेंगे किससे ये बात अब भी सस्पेंसफुल बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications