'अभिषेक बच्चन के बाद करिश्मा ने मेरा इस्तेमाल किया', संजय कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, खोली थी एक्ट्रेस की पोल

Sunjay Kapur and Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए निधन हो गया था।

कैसे हुई संजय कपूर की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोलो खेलते हुए संजय कपूर के मुंह में अचानक ही एक मधुमक्खी चली गई थी जिसके चलते उन्हें शरीरी में बेचैनी महसूस होने लगी थी। बाद में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के सटीक कारण के बारे में अभी भी बहस चल रही है।

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता

53 वर्षीय संजय कपूर के अचानक हुई मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया है। इस दुखद खबर के बीच लोग संजय कपूर और उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के टूटे हुए रिश्ते को लेकर काफी कुछ जानने में लगे हुए हैं।

क्यों टूटी थी संजय और करिश्मा की शादी?

-लोग ये जानना चाहते हैं कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोनों अलग हो गए थे। क्या सच में संजय कपूर अपनी पत्नी करिश्मा कपूर को मारते-पीटते थे? क्या करिश्मा कपूर ने सच में पैसों के लालच में ही संजय कपूर से शादी की थी?

-इसी कड़ी में संजय कपूर का एक पुराना दावा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तलाक की सुनवाई के दौरान संजय कपूर ने पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई

आपको बता दें कि एक समय पर करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ सगाई की थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन अचानक ही ये रिश्ता टूट गया। कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर के चलते ही अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बेटी की शादी टूट गई थी।

2003 में शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं करिश्मा कपूर

-इसके बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बड़े धूमधाम से दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन साल 2010 से ही करिश्मा कपूर अपने पति संजय कपूर से अलग रहने लगी थीं।

-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने शादी के बाद फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी और दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं। करिश्मा ने अपनी शादी के बाद कहा था कि वह अपना पूरा समय अपने पति और ससुराल वालों को देना चाहती हैं और इसीलिए उन्होंने काम से लंबा ब्रेक ले लिया है।

2010 से अलग रहने लगे थे करिश्मा और संजय

वहीं साल 2010 में संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को लेकर वापस मुंबई चली गई थीं। साल 2014 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। जब दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी, तब संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने एक दूसरे पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।

संजय ने कहा था- अभिषेक के बाद उसने मेरा इस्तेमाल किया

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अभिषेक बच्चन के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को ठीक करने के लिए उन्होंने उन्हें 'रिबाउंड' की तरह इस्तेमाल किया था। संजय कपूर के अनुसार करिश्मा कपूर ने शादी के बाद से ही उनका सिर्फ इस्तेमाल किया था।

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को कहा था 'क्रूर औरत'

-उसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को लालची औरत भी कहा था। संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर सही पत्नी नहीं थीं और वह इमोशनली अपनी शादी में शामिल नहीं थी।

-उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस 'क्रूर' थीं और तलाक के बाद उन्होंने संजय और उनके परिवार को उनके बच्चों, समायरा और कियान से मिलने से भी रोक दिया था। ये सब तब हुआ था जब करिश्मा पूर ने उनकी आपसी तलाक याचिका से अपनी सहमति वापस ले ली थी।

संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से की थी तीसरी शादी

वहीं संजय कपूर के इन आरोपों का जवाब देते हुए करिश्मा कपूर के वकील ने कहा था- हम अदालत को बताएंगे कि वह झूठी कहानियां फैलाकर बच्चों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम मीडिया ट्रायल नहीं चाहते हैं। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+