50 साल बाद धर्मेंद्र और मुमताज ने किया ये काम, एक-दूसरे की निगाहों में डूबे और फिर जो हुआ....
Dharmendra and Mumtaz: धर्मेंद्र और मुमताज 50 साल बाद स्क्रीन पर एकसाथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

Dharmendra and Mumtaz: हिंदी फिल्मों के लीजेंड्री हीरो धर्मेंद्र आज भी अपने व्यवहार में उतने ही यंग है जितना की पहले हुआ करते थे। वह आज भी स्क्रीन पर एकदम रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। टीवी के फेमस सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' में भी इस बीर धर्मेंद्र का रंगीला अंदाज देखने को मिला जब वह अपनी को-स्टार मुमताज की आंखों में डूबते नजर आए। आपको बता दें कि सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' में इस बार धर्मेंद्र और मुमताज बतौर गेस्ट पहुंचेंगे। दोनों शो के कंटेस्टेंट्स का जमकर हौसला भी बढ़ाते नजर आएंगे। इसी के साथ 50 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को मुमताज और धर्मेंद्र की जोड़ी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज किसी रियालिटी शो में नजर नहीं आती हैं लेकिन इस बार वह धर्मेंद्र के साथ शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगी।
धर्मेंद्र और ममुताज की दमदार जोड़ी
'इंडियन आइडल 13' का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में बतौर गेस्ट हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस ममुताज गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। ये दोनों न सिर्फ शो के कंटेस्टेंट्स का जज्बा बढ़ाते नजर आएंगे बल्कि लोगों को अपनी एक्टिंग से पुराने दिनों की याद भी दिलाएंगे।

ब्लैक शिमरी ड्रेस में मुमताज ने लगाए चार चांद
'इंडियन आइडल 13' के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि काउच पर धर्मेंद्र और मुमताज एक साथ बैठे हुए हैं। मुमताज ब्लैक शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं धर्मेंद्र फॉर्मल ग्रे सूट में दमदार लग रहे हैं। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण एक्ट्रेस मुमताज का धमाकेदार इंट्रोडक्शन भी देते हैं। वह लोगों को बताते हैं कि कैसे वह आज सबसे स्पेशल गेस्ट को इस शो में लाए हैं।
50 साल बाद धर्मेंद्र और मुमताज एकसाथ
शो के होस्ट आदित्या नारायण बताते हैं कि ये सीजन बेहद खास है। धर्मेंद्र और मुमताज 50 साल बाद स्क्रीन पर एकसाथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने 'लोफर' और 'झील के उस पार' फिल्मों में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में साल 1973 में रिलीज हुई थीं। इसके अलावा मुमताज आजतक किसी रिएलिटी शो में गेस्ट के रूप में शामिल नहीं हुई हैं। बहुत से लोगों ने उन्हें हजारों रिक्वेस्ट की थी लेकिन वह पहली बार 'इंडियन आइडल 13' के स्टेज पर आई हैं।

मुमताज का शानदार फिल्मी करियर
आपको बता दें कि मुमताज हिंदी सिनेमा की काफी मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। मुमताज ने कई दिग्गज एक्ट्रों के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, जीतेंद्र से लेकर राजेश खन्ना तक शामिल हैं। उनकी एक्टिंग के लोग कायल हुआ करते थे। फिलहाल मुमताज 74 साल की हैं और फिल्मों से दूर हो चुकी हैं।

साल 1958 से की थी एक्टिंग की शुरुआत
एक्ट्रेस मुमताज ने साल 1958 में फिल्म सोने की चिड़िया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह केवल 11 साल की थीं। मुमताज ने सबसे ज्यादा राजेस खन्ना के साथ काम किया है। उस समय दोनों की फिल्में सुपरहिट हुआ करती थीं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर दर्शकों का खूब प्यार मिला। मुमताज ने अचानक ही फिल्मों से 13 साल का ब्रेक ले लिया था लेकिन उन्होंने साल 1990 में फिर से कमबैक किया। हालांकि उसके बाद वह ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर पाई। अब मुमताज ने फिर से एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications