शादी के 49 साल बाद अमिताभ बच्चन ने बताया जया बच्चन को दुल्हन चुनने का कारण, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Amitabh Bachchan Wedding: केबीसी 14 शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर एक महिला कंटेस्टेंट आकर बैठीं तो उनको देखते ही बिग बी को कुछ पुरानी बातें याद आ गईं।
Amitabh Bachchan Wedding: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस क्विज रिएलिटी शो के स्टेज पर आए दिन अमिताभ बच्चन अपनी लाइफ से जुड़े किसी न किसी किस्से का खुलासा करते रहते हैं। बिग बी इस शो में अपनी जिंदगी की कोई न कोई कहानी लोगों को बताते रहते हैं। बीते एपिसोड में जब केबीसी 14 शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर एक महिला कंटेस्टेंट आकर बैठीं तो उनको देखते ही बिग बी को कुछ पुरानी बातें याद आ गईं। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान ये भी बता दिया कि उन्होंने आखिर जया बच्चन से शादी क्यों की थी।

महिला कंटेस्टेंट को देखकर बिग बी ने कही ये बात
इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने सामने हॉटसीट पर विराजमान महिला कंटेस्टेंट के बालों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि महिला कंटेस्टेंट ने अपने बालों को बांधा हुआ था लेकिन बाद में बिग बी उनसे रिक्वेस्ट करते हैं वह अपने बालों को उनके लिए खोल दें।

बिग बी ने बताया जया बच्चन से शादी करने का राज
शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट प्रियंका अपने बालों को खोलकर आगे कंधे की तरफ कर लेती हैं। यह देखकर अमिताभ बच्चन कहते हैं- हमने अपनी पत्नी से ब्याह इसी वजह से किया था क्योंकि उनके बाल काफी लंबे थे। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं। इस दृश्य को देखकर अमिताभ बच्चन भी शर्मा जाते हैं।

1971 में हुई थी जया बच्चन से पहली मुलाकात
आपको बता दें कि लेजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पहली मुलाकात साल 1971 में हुई थी। उस समय एक्ट्रेस जया बच्चन हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी की शूटिंग कर रही थीं। जया और अमिताभ इसके बाद कई सारी फिल्मों में एकसाथ नजर आए थे।

शादी को हो चुके हैं 49 साल
दोनों की इस जोड़ी ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम किया है। करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अमिताभ और जया ने 3 जून 1973 को शादी कर ली थी। दोनों की शादी को अब तक 49 साल हो चुके हैं।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' गत 11 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन 'इंटर्न', 'आंखे 2' और 'तेरा यार हूं मैं' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications