अफगानिस्तान में जन्मे फिल्म बेलबॉटम के एक्टर ने पाकिस्तान की खोली पोल, बोले- तालिबान की फंडिंग कर रहा पाक

नई दिल्ली, 18 अगस्त। अफगानिस्तान में इस समय हालात काफी मुश्किल हैं, तालिबान के नियंत्रण के बाद लोगों में भय और दहशत का माहौल है। लोग कैसे भी देश छोड़कर भागना चाहते हैं। काबुल में तालिबान के पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसकी तस्वीरें और वीडियो दुनियाभर में लोगों ने देखी। अफगानिस्तान के हालात हर बीतते दिन के साथ बदतर होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान में जन्मे फिल्म अभिनेता कैस खान ने अफगानिस्तानर संकट के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

तालिबानी महिलाओं, बच्चों के साथ कर रहे अत्याचार

तालिबानी महिलाओं, बच्चों के साथ कर रहे अत्याचार

कैस खान फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। कैस का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। कैस खान ने अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पाकिस्तान ही तालिबानियों को फंड दे रहा है। कैस ने कहा कि पाकिस्तान की ही मदद से तालिबानी अपने पुराने रूप में लौट आया है। ये लोग अफगानिस्तान के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। ये महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और बच्चों को किडनैप कर रहे हैं।

पाकिस्तान तालिबानियों को दे रहा फंडिंग

पाकिस्तान तालिबानियों को दे रहा फंडिंग

कैस ने कहा कि तालिबानियों ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया, इन लोगों ने लोगों के घर उजाड़ दिए। यह पूरा खेल सत्ता का है। अल्लाह के जिहाद से इन लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। दुनिया के लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि तालिबानियों को अफगानिस्तान में जमाने के लिए फंडिंग पाकिस्तान ने ही की है और अभी भी पाकिस्तान ही इन लोगों को फंड दे रहा है।

अफगानिस्तान की हस्तियां परेशान

अफगानिस्तान की हस्तियां परेशान

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से अफगानिस्तान के पिछले कुछ समय से हालात बिगड़े हैं उसपर अफगानिस्तान के कई कलाकारों ने दुख जाहिर किया है। कई हस्तियां अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से परेशान हैं। फिल्म निर्माता सारा करीबी ने भी अफगानिस्तान के हालात पर एक लेख लिखकर लोगों से इंसानियत के नाते अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुश्किल के समय में आप लोग चुप ना रहें और अफगानिस्तान के लोगों का समर्थन करें। यही नहीं क्रिकेटर राशिद खान ने भी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की थी कि मुश्किल के इस समय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय हमे अकेला ना छोड़े।

बेल्जियम में रह रहे कैस

बेल्जियम में रह रहे कैस

कैस खान की बात करें तो वह फिलहाल अफगानिस्तान में नहीं रह रहे हैं। फिलहाल वह बेल्जियम में रह रहे हैं। इसके साथ ही कई देशों में वह रह चुके हैं। कई अलग-अलग देशों में रहने की वजह से कैस खान को हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू, फ्रेंच, फारसी सहित अन्य भाषाएं आती हैं। फिल्म नूर में भी उन्हें देखा गया। फिल्म में उनकी अदाकारी को सराहा गया था। फिलहाल वह अक्षय कुमार के साथ अगली फिल्म बेल बॉटम में नजर आएंगे।

काबुल में अफरा-तफरी

काबुल में अफरा-तफरी

बता दें कि काबुल में जिस तरह से तालिबानी लड़ाके पहुंचे उसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ एयरपोर्ट पर नजर आई। लोग कैसे भी देश छोड़कर बाहर जाना चाहते थे। आलम यह था कि लोग विमान के पहिए पर खुद को बांधकर देश छोड़ना चाहते थे लेकिन इस दौरान विमान से गिरकर कई लोगों की मौत हो गई है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कैस खान ने इंस्टाग्राम पर इन्हें शेयर करते हुए दुख जाहिर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+