Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

51 के हुए अदनान सामी, इस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के अलावा अब तक कर चुके हैं चार बार निकाह

Adnan Sami turns 51, apart from this Bollywood actress, he has married four times so far

नई दिल्‍ली, 15 अगस्‍त: पाकिस्‍तानी मूल के गायक और संगीतकार अदनाना सामी 15 अगस्‍त को अपना 51 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर हरे हैं। पाकिस्‍तान के लाहौर शहर में पले बढ़े अदनान सामी को हमेशा भारत से प्‍यार रहा। भारत की नागरिकता के अलावा भारत के सम्‍मानित पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित हो चुके अदनान सामी ने कहा था कि वो हमेशा भारतीय नागरिक बनना चाहते थे इसलिए उनका जन्‍मदिन भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर पड़ता है।

अदनान सामी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही

अदनान सामी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही

पाकिस्‍तान छोड़ भारत में रहने का फैसला करने वाले अदनान सामी की सुरीली आवाज के लाखों दीवानें हैं। अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले अदनान सामी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही।

पांच साल से भी कम चली शादियां

पांच साल से भी कम चली शादियां

35 से अधिक म्‍युजिकल इंस्‍ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर संगीतकार और सिंगर अदनान सामी एक नहीं चार बार निकाह कर चुके हैं। ताज्जुब बात ये है कि उनकी एक भी शादी पांच साल से ज्‍यादा समय तक नहीं चली।

जेबा बख्तियार से की थी अदनान सामी ने पहली शादी

जेबा बख्तियार से की थी अदनान सामी ने पहली शादी

अदनान से सबसे पहली शादी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जेबा बख्तियार से 1993 में की थी उस समय जेबा की उम्र महज 22 साल की थी। शादी के चंद साल बाद उनका बेटा पैदा हुआ लेकिन दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि दोनों ने शादी के तीन साल के अंदर ही एक दूसरे से अलग हो गए। जेबा बख्तियार पाकिस्तान के जाने माने वकील और राजनीतिज्ञ याहया बख्तियार की बेटी हैं। जेबा की पिता पाकिस्तान के क्वेटा के रहने वाले है और उनकी मां ब्रिटिश की रहने वाली हैं।

2001 में दुबई की सबा से शादी की लेकिन डेढ़ साल में हो गया तलाक

2001 में दुबई की सबा से शादी की लेकिन डेढ़ साल में हो गया तलाक

जेबा से अलग होने के बाद कुछ साल तन्‍हाईं में जिंदगी बिताने के बाद अदनान सामी ने 2001 में दुबई की सबा से शादी की लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद दोनों के बीच टेंशन शुरू हो गई और दो साल बाद दोनों ने तलाक ले दिया। संगीत की दुनिया के धुरंधर अदनान एक बार फिर पर्सनल जिंदगी में अकेले हो गए।

एक ही लड़की से दोबारा कर लिया निकाह

एक ही लड़की से दोबारा कर लिया निकाह

अदनान की जिंदगी ने दोबार यूटर्न 2008 में लिया। सिंगर ने इस साल सबा से दोबारा शादी कर ली और मायानगरी मुंबई में साथ रहनेल लगे। लेकिन कहते है प्रेम के धागे में एक बार टूट जाए तो दोबारा उसमें गांठ पड़ जाती है। अदनान के साथ भी ऐसा ही हुआ। सबा और अदनान के बीच फिर तनाव शुरू हो गया और दोनों ने फिर से तलाक लेने का फैसला कर लिया। सबा अदनान से तलाक ले कर अलग हो गईं।

2010 में रोया सामी खान से अदनान की शादी

2010 में रोया सामी खान से अदनान की शादी

अदनान ने इसके बाद 2010 में रोया सामी खान से निकाह किया और सामी ने शादी के बाद एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया। रोया रिटायर्ड डिप्लोमैट और आर्मी जनरल की बेटी हैं। रोया सामी ने ही अदनान को प्रपोज किया था और शादी की। 2017 में इन दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम सिंगर ने मेडिना सामी खान रखा है।

अदनान के पिता पाकिस्‍तानी थी और मां भारतीय

अदनान के पिता पाकिस्‍तानी थी और मां भारतीय

अदनान सामी को साल 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी और20219 में पद्मश्री सम्‍मान। 1999 में काम के सिलसिले में वो भारत आए थे। कई बार भारतीय नागरिकता की ऐप्लिकेशन रिजेक्ट होने के बाद उन्‍हें बड़ी मुश्किल से मिली थी। अदनान के पिता पाकिस्‍तानी थी और मां भारतीय मुसलमान थी।अदनान का जन्‍म 1971 में लंदन में हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+