Hit 2 Trailer: रोंगटे खड़े कर देगा अदिवी शेष की 'हिट 2' का ट्रेलर, श्रद्धा मर्डर केस की दिखेगी झलक
आदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म हिट 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है।
Hit 2 Trailer: तेलुगु की हिट सीरीज का दूसरा पार्ट हिट 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है। ट्रेलर देखकर आपको दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला देगा। अब जब श्रद्धा के नाम का जिक्र हो गया है तो फिल्म का ट्रेलर देखने पर आप मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि, फिल्म में अदिवी एक पुलिस वाले के किरदार में इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखाई देंगे।

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है कहानी
फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत में एक यात्रा की झलक दिखाई देती है। तभी अदिवी शेष की एक पुलिस के किरदार में एंट्री होती है। जिसक सामना एक भयानक केस से होता है। जिसमें श्रद्धा मर्डर केस की तरह हत्यारे ने लड़की का कत्ल बड़ी क्रुरता से किया है। बस फिर इस केस को सुलझाने अदिवी जी जान लगा देते हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान उनके हाथ अपराधी के खिलाफ कोई सबूत नहीं लग पाता। लेकिन अब इसके रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि क्या अदिवी इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाएंगे। यहां देखें धमाकेदार ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगी हिट 2
अदिवी ने मेजर के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। हिट 2 में अदिवी के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। शैलेश कोलानू द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया गया है। फिल्म फिलहाल तेलुगु में ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट ऑडियंस ने काफी पसंद किया है ऐसे में फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इसको हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाए। अब देखना होगा कि मेकर्स इस पर क्या फैसला लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications