सिंगर आदित्य नारायण बने पापा, खुशखबरी शेयर कर बोले- मेरी Wish अब पूरी

नई दिल्ली, 4 मार्च: एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण ने 2020 के अंत में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। अब एक साल बाद उनके घर खुशखबरी आई है, जहां श्वेता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। आदित्य ने खुद इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की। साथ ही बेटी के जन्म पर खुशी जताई। इसके बाद से उनको लगातार फिल्मी हस्तियों और फैन्स से बधाई मिल रही है।

शादी की फोटो के साथ लिखा मैसेज

शादी की फोटो के साथ लिखा मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता ने 24 फरवरी को बेटी को जन्म दिया था, लेकिन नारायण परिवार ने ये बात सीक्रेट रखी। अब 10 दिन बाद उन्होंने ये खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है। आदित्य ने अपनी शादी की फोटो शेयर कर लिखा कि श्वेता ने 24-2-22 को एक सुंदर बेटी को जन्म दिया। इस पोस्ट पर उनको कई स्टार्स ने बधाई दी है।

बेटी की थी चाहत

बेटी की थी चाहत

वहीं बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि जब भी कोई मुझे मिलता तो वो यही कहता कि लड़का होगा, लेकिन दिल से मेरी इच्छा थी कि लड़की हो। उन्हें लगता है कि पिता बेटी के काफी करीब होते हैं। वैसे वो और श्वेता अब माता-पिता बनकर काफी खुश हैं। आदित्य के मुताबिक जब श्वेता की डिलीवरी हो रही थी, तो वो उनके साथ मौजूद थे। ऐसे में अब श्वेता के लिए उनके मन में प्यार और सम्मान बढ़ गया है।

Recommended Video

    Salman Khan wedding: Salman khan ने सोनाक्षी संग रचाई शादी, तस्वीर वायरल | वनइंडिया हिंदी
    बेटी को इस नाम से बुला रहे

    बेटी को इस नाम से बुला रहे

    आदित्य और श्वेता पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। महीनेभर पहले दोनों ने मैटरनिटी शूट भी करवाया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके अलावा भी श्वेता ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की थीं। अब बेटी के जन्म से नारायण परिवार में खुशी का माहौल है। अभी तक बच्ची का नया नाम नहीं रखा गया, इस वजह से सभी उसे एंजल कहकर बुला रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+