आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट
फिल्म मेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी खुशी में मुंबई में आयोजित प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान पूरी टीम ने इस सफलता का जश्न मनाया। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने मेकर्स और कलाकारों को उत्साहित कर दिया है। इसी पार्टी से राकेश बेदी ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें आदित्य धर ने दर्शकों को धन्यवाद दिया था।

ज्योति देशपांडे से लेकर, मुझ पर भरोसा करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। साथ ही, मेरे HOD, आर्टिस्ट, एक्टर्स और उन सभी को भी धन्यवाद जिन्होंने इस फिल्म के लिए अपना दिल और जान लगा दी। मुझे मिल रहे रिएक्शन और मीम्स से मैं अभिभूत हूं। लेकिन मैं वास्तव में आप सभी का यहाँ मौजूद रहने, हमारा समर्थन करने और इस जर्नी का हिस्सा बनने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके बिना यह संभव नहीं होता। बहुत-बहुत धन्यवाद।
सितारों से मिली सराहना
फिल्म को सिर्फ दर्शकों ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े सितारों से भी खूब तारीफ मिली है। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर ने फिल्म की खुलकर प्रशंसा की। वहीं बॉलीवुड से अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसे सराहा। फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन को खास तौर पर सराहा जा रहा है। कई समीक्षकों का मानना है कि उनकी एक्टिंग ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। निर्देशक मधुर भंडारकर ने तो उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य तक बता दिया।
इसके अलावा फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब मीम वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोग प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आदित्य धर को भी टारगेट कर रहे हैं। कुछ मीम्स ऐसे हैं जिन्हें आदित्य धर भी देखकर खुश रहे हैं। इसका जिक्र भी उन्होंने राकेश बेदी के वीडियो में किया है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, जिन देशों ने 'धुरंधर' को बैन किया था। इस समय वो सब वॉर में हैं। आदित्य धर ने बेहतरीन डिटेलिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications