इस खूबसूरत अभिनेत्री की 4 महीने में टूटी शादी! लिवइन पार्टनर से किया था ब्याह, अलग होने के लिए मांगे 25 लाख?
Aditi Sharma: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अपोलोना फेम अभिनेत्री अदिति शर्मा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है उनके तलाक की खबरें, मीडिया रिपोर्ट से कहा जा रहा है कि वो और अभिनीत कौशिक तलाक लेने जा रहे हैं। वजह हे धोखाधड़ी।
आपको बता दें कि अदिति शर्मा और अभिनीत का रिश्ता पहले से ही सवालों के घेरे में रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लिवइन पार्टनर भी थे, नवंबर 2024 में इन्होंने गुपचुप शादी भी रचा ली थी लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ा है।

कहा जा रहा है कि अभिनीत ने अदिति पर धोखादेने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि 'अदिति का चक्कर उनके कोस्टार समर्थ्य गुप्ता के साथ चल रहा है।यही नहीं दोनों को उन्होंने साथ में पकड़ा । मात्र चार महीने में दोनों का ही रिश्ता घिनौना रूप धारण कर लेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था।'
'इंडस्ट्री में शादीशुदा अभिनेत्रियों को काम नहीं मिलता' (Aditi Sharma)
इंडिया फोरम के साथ बातचीत में अभिनीत और उनके कानूनी सलाहकार राकेश शेट्टी ने दावा किया है कि 'अदिति चाहती थी कि उनकी शादी को गुप्त रखा जाए क्योंकि इंडस्ट्री में शादीशुदा अभिनेत्रियों को काम नहीं मिलता और इसी वजह हमने सीक्रेट शादी की थी, जिसमें केवल हमारी फैमिली के ही लोग शामिल हुए थे। '
'अभिनीत और अदिति ने 12 नवंबर 2024 ने शादी की थी' (Aditi Sharma)
कानूनी सलाहकार राकेश शेट्टी ने कहा कि 'अभिनीत और अदिति ने 12 नवंबर 2024 ने शादी की थी, दोनों की शादी गोरेगांव स्थित घर में शादी की थी। इसी 5 BHK अपार्टमेंट में दोनों बीते चार सालों से लिवइन पार्टनर थे। अभिनीत ने कहा कि जब आप किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हो तो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।'
'मुझे अदिति से बहुत प्यार है और इसलिए मैंने उसके करियर के लिए अपनी शादी को गुप्त रखा। हमारी शादी में दो पंडित आए थे, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाज से शादी करवाई। मेरे पास शादी की करीब हजारों तस्वीरें हैं, जो कि हमारी शादी की सत्यता साबित कर देंगे।'
पति का दावा, को-स्टार संग अफेयर (Aditi Sharma)
अभिनीत ने कहा कि 'हमारे बीच में सबकुछ ठीक और खूबसूरत था लेकिन दिक्कत तब आई जब अदिति शर्मा का 'अपोलोना' को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता से अफेयर हो गया, मैंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। हमारे बीच में झगड़े शुरू हो गए। मैंने लीगल हेल्प ली और तलाक मांगा तो अदिति और उसके घरवालों ने हमारी शादी को ही मानने से इंकार कर दिया।'
अदिति ने अभिनीत को मांगे 25 लाख रु (Aditi Sharma)
अभिनीत कौशिक और उनकी कानूनी टीम ने आरोप लगाया कि 'अदिति शर्मा और उनके परिवार ने उनसे अलग होने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की है। अदिति और अभिनीत फिलहाल अलग रह रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण पर फिलहाल अदिति की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।'












Click it and Unblock the Notifications