Aditi Rao Hydari शादी के दो महीने बाद फिर बनीं दुल्हन, दूल्हे राजा का लुक देख फैंस कर रहे तारीफ, देखें फोटोज
Aditi Rao Hydari Siddarth: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने इस साल 16 सितंबर को एक्टर सिद्धार्थ से शादी की थी। कपल ने बहुत ही सादगी से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी। इस बीच एक बार फिर अदिति ने सोश लमीडिाय पर शादी की तस्वीरें शेयर की।
अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें मंडप की झलक दिखाई दे रही है। फोटो में अदिति और सिद्धार्थ एकसाथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए। इन तस्वीरों में वे एक-दूसरे की आँखों में देखकर, कैमरे की ओर देखते हुए, राजस्थान के एक किले के किनारे पर एक साथ पोज़ दे रहे हैं।

अदिति राव हैदरी ने अपने दुल्हन लुक के लिए लाल सब्यसाची लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बाल बांधे हुए हैं जिसमें उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है। वहीं, सिद्धार्थ ने इस मौके के लिए सफेद शेरवानी चुनी। एक्ट्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना सबसे अच्छी बात है।"
अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस को लगा कि कपल ने दोबारा शादी की है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, अदिति ने अपनी शादी की तस्वीरें अब शेयर की हैं और उन्होंने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल फैंस कपल की फोटोज पर कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।' एक ने लिखा, 'अदिति अपने दुल्हन वाले लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'
बता दें कि, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल किया। हालांकि दोनों की ये दूसरी शादी है। सिद्धार्थ से पहले अदिति राव हैदरी की सत्यदीप मिश्रा से शादी हुई थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और बाद में दोनों का तलाक हो गया। वहीं सिद्धार्थ ने मेघना नारायण से शादी की थी लेकिन 2007 में दोनों का रिश्ता टूट गया और अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari असल में हैं 'राजकुमारी', राजा रह चुके नाना और मां.... आमिर खान से क्या है खास कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications