'सचमुच सूखा पड़ गया' 'हीरामंडी' के बाद अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Aditi Rao Hydari: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब सराहना मिली। खासतौर पर उनका 'गजगामिनी' वॉक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लेकिन अदिति ने खुलासा किया कि इसके बाद उन्हें कोई खास फिल्म ऑफर नहीं मिले।

फराह खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अदिति ने बताया कि हीरामंडी के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलेंगे लेकिन उनके इसके बिल्कुल उल्टा हुआ। एक्ट्रेस ने मज़ाक में कहा कि इस खाली समय में उन्होंने शादी कर ली।

Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी ने कहा, "हीरामंडी के बाद जिस तरह लोगों ने मेरी तारीफ की, मुझे लगा अब तो काम की बौछार होने वाली है। लेकिन हुआ इसका उल्टा... मैं सोच रही थी कि ये क्या हो रहा है?" तब फराह हैरान रह गईं और हंसते हुए बोलीं, "सच में? तभी तूने शादी कर ली!" इस पर अदिति भी हंस पड़ीं और बोलीं, "हां, सच में! हमें काम के बीच थोड़ा गैप लेना था ताकि शादी कर सकें और फिर दोबारा काम पर लौट सकें। लेकिन शादी बहुत मजेदार रही!"

ये भी पढ़ें: Heeramandi में एक्टिंग को लेकर ट्रोल पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'फैंस ही हमारे राजा...'

इसके बाद जब फराह खान ने पूछा कि उन्होंने कब सिद्धार्थ से शादी करने का मन बनाया। एक्ट्रेस ने कहा, 'वह बहुत ही मजेदार और बहुत अच्छे इंसान हैं, उनमें कुछ भी बनावटी नहीं है। आप जो देखते हैं वैसा ही पाते हैं और वह बहुत प्यारे हैं।' बता दें कि, सितंबर 2024 में अदिति ने अभिनेता सिद्धार्थ से एक निजी समारोह में शादी कर ली थी।

हीरामंडी में अदिति ने बिब्बोजान का किरदार निभाया था और उनका डांस नंबर "सैंया हट्टो जाो" काफ़ी फेमस हुआ था। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मीन सेगल, फरदीन खान और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में थे। यह सीरीज़ 1940 के दौर की हीरामंडी की दुनिया को दिखाती है, जहां तवायफों और उनके संरक्षकों की कहानियां आज़ादी की लड़ाई के माहौल में बुनी गई हैं। यह शो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ था।

ये भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari शादी के दो महीने बाद फिर बनीं दुल्हन, दूल्हे राजा का लुक देख फैंस कर रहे तारीफ, देखें फोटोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+