Heeramandi में एक्टिंग को लेकर ट्रोल पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'फैंस ही हमारे राजा...'
Sharmin Segal Heeramandi: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में कई बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आए जिनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लेकिन डायरेक्टर की भांजी शर्मिल सहगल को उनकी एक्टिंग की वजह से लोगों ने खूब ट्रोल किया।
सोशल मीडिया पर हीरामंडी के कई ऐसे क्लिप वायरल हो रहे हैं जिसमें शर्मिन सहगल को उनकी एक्टिंग को लेकर काफी ट्रोल किया गया। इन सबसे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। हालांकि अब शर्मिन ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और इस पर खुलकर बात की।

NEWS 18 संग बातचीत के दौरान शर्मिन सहगल ने कहा कि, 'लास्ट में दर्शक ही राजा होते हैं और एक क्रिएटिव इंसान के तौर पर हम सितारों को इसे स्वीकार करना बहुत जरूरी है। उन्हें अपनी एक राय रखने का पूरा अधिकार है। फिर चाहे वह पॉजिटिव हो या नेगेटिव। यही एक चीज है, जो मुझे नजरिया देती है और मुझे ठीक रहने देती है।'
शर्मिन सहगल ने आगे कहा कि, 'मैंने आलमज़ेब के रोल के लिए अपना सब कुछ दिया था। हम नेगेटिव बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन बहुत सारी पॉजिटिव बातें भी हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं करते। शायद पोजेटिव बातों के बारे में बात करना उतना दिलचस्प नहीं है और हम कुछ हद तक उन्हें अनदेखा कर देते हैं।' एक्ट्रेस ने कहा कि एक समय था जब मैं इन चीजों से दूर थी और इस पर ध्यान नहीं दे रही थी।
शर्मिन ने ये भी बताया कि हीरामंडी में उनका काफी अच्छा अनुभव रहा और दुनियाभर में उन्हें इतनी पहचान मिली। बता दें कि, शर्मिन ने साल 2019 में फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2022 में उनकी फिल्म अतिथि भूतो भावा रिलीज हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस को खास पहचान नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications