Adipurush: 'इसको बनाने वाले के पेट में बाण मारिए प्रभु...', आदिपुरुष देख ट्विटर पर ऐसा है लोगों का रिएक्शन

Adipurush twitter Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में शुक्रवार (16 जून) को रिलीज हो गई है। 'आदिपुरुष' रामायण पर आधारित फिल्म है। 'आदिपुरुष' फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता ओम राउत (Om Raut) ने बनाया है।

फिल्म में भगवान राम का किरदार प्रभास, माता सीता का किरदार कृति सेनन और रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया है। फिल्म, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 2डी और 3डी में रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों के उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है।

Adipurush twitter Review

500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी प्रशंसा नहीं मिली है। ट्विटर पर हैशटैग #Adipurush और #OmRaut ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ कई यूजर ने मीम्स भी शेयर किए हैं।

सैकड़ों यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स को बहुत ही खराब कहा है। वहीं कईयों ने लिखा है कि इस फिल्म को देखकर बहुत निराशा हुई है। सैकड़ों यूजर्स का कहना है कि इससे बेहतर को अरुण गोविल की रामायण थी।

तो वहीं कई लोगों ने कास्टिंग पर भी सवाल उठाया है। कईयों ने लिखा है भगवान राम का किरदार प्रभास से अच्छा अभिनेता रामचरण को देना चाहिए था। कई लोगों ने माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सेनन के आउटफिट पर भी सवाल उठाए हैं।

आप भी देखें कुछ ट्वीट

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''इसको बनाने वाले के पेट में बाण मारिए प्रभु।'' एक ट्विटर यूजर ने कहा, भाई आदिपुरुष को तो हनुमान जी भी नहीं बचा सकते हैं।''

फिल्म समीक्षक विश्वजीत पाटिल ने लिखा, "#AdipurushReview: निराश। फिल्म को देखकर बहुत ही निराशा हुई है। खराब VFX, खराब कंटेंट। ये फिल्म एक गेम चेंजर हो सकती थी। लेकिन, अफसोस, यह चूक गई है। फिल्म में कोई जान नहीं है। प्रभास का सबसे खराब प्रदर्शन है। ''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+