Adipurush Manoj Muntashir: 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, जानें क्या हुई बात

Manoj Muntashir Security: फिल्म 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर इस समय सुखियों में छाए हुए हैं। मनोज मुंतशिर की हर जगह जमकर आलोचना की जा रही है। आदिपुरुष के रिलीज होने के बाद से ही सिनेमा देखने वाले लोग उनके लिखे डायलॉग्स को बहुत ही खराब बता रहे हैं। 'आदिपुरुष' पर चल रहे विवाद के बीच फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस विभाग ने सुरक्षा दी है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

मनोज मुंतशिर ने गत 18 जून (रविवार) को अपने खिलाफ की गई नकारात्मकता को ट्विटर पर सबके सामने पेश किया था। हालांकि, मनोज मुंतशिर का वो ट्वीट कोई माफी नहीं थी बल्कि, इस बात का स्पष्टीकरण था कि उनकी स्क्रिप्ट, जिसके बारे में उनका कहना है कि इसमें 4,000 पंक्तियां हैं, को पांच आपत्तिजनक पंक्तियों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए।

manoj muntashir

पुलिस ने मनोज मुंतशिर को दी सुरक्षा
'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर द्वारा अपनी जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग करने पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

मनोज मुंतशिर ने लिखा था ऐसा ट्वीट
फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने इसकी जानकारी देते हुए लंबा चौड़ा ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- मां सीता के सतीत्व का वर्णन किया, उनके लिए प्रशंसा भी मिलनी थी, जो पता नहीं क्यों मिली नहीं। मेरे ही भाइयों ने मेरे लिए सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्द लिखे। वही मेरे अपने, जिनकी पूज्य माताओं के लिए मैंने टीवी पर अनेकों बार कवितायें पढ़ीं, उन्होंने मेरी ही मां को अभद्र शब्दों से संबोधित किया। मैं सोचता रहा, मतभेद तो हो सकता है, लेकिन मेरे भाइयों में अचानक इतनी कड़वाहट कहां से आ गई कि वो श्री राम का दर्शन भूल गये जो हर मां को अपनी मां मानते थे।

500 करोड़ रुपए की बजट में बनी ये फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' वाल्मीकि की रामायण का मॉर्डन एडाप्टेशन है जिसके डायरेक्टर ओम राउत हैं। इस फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोग इस फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+