'90 सेकंड के टीजर से फिल्म...', Adipurush के टीजर को लेकर हुए विवाद पर बोले एडिटर आशीष म्हात्रे

फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब रिलीज किया गया था तो फैंस काफी निराश हुए थे। अब आदिपुरुष के एडिटर आशीष म्हात्रे ने आदिपुरुष की आलोचना पर खुलकर बात की है।

Adipurush Controversy: साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष काफी समय से चर्चा में हैं। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तभी से मानों विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। इस टीजर को देख फैंस काफी निराश हुए थे। इतना ही टीजर देख फैंस मेकर्स पर काफी भड़क गए थे। जिसकी वजह फिल्म में कुछ बदलाव करने की मांग उठी थी।

आदिपुरुष के विवाद पर बोले फिल्म एडिटर

आदिपुरुष के विवाद पर बोले फिल्म एडिटर

फिल्म आदिपुरुष की वजह से मेकर्स को काफी ट्रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स में बदलाव किए जाएंगे। इस बीच आदिपुरुष के एडिटर आशीष म्हात्रे ने आदिपुरुष की आलोचना पर खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, इन विवादों की वजह फिल्म और उसकी पूरी टीम पर इसका कैसा असर हुआ।

आलोचना से सदमे में थी टीम

आलोचना से सदमे में थी टीम

आशीष ने कहा कि, 'फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब रिलीज किया गया था, तो इसकी आलोचना से हमारी पूरी टीम काफी सदमे में आ गई थी। फिल्म 90 सेकंड के टीजर से बहुत आगे है। इस आधार पर फिल्म को जज नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि हम जो कुछ भी बताना चाहते थे, वह दर्शकों तक नहीं पहुंच पाया'।

बताया टीजर को लेकर किस वजह से हुआ विवाद

बताया टीजर को लेकर किस वजह से हुआ विवाद

आशीष ने इस मामले में कहा कि, 'इस विवाद की मुख्य दो वजह हो सकती हैं! पहली यह कि हमने जो टीजर में दिखाया है, उसकी दर्शकों को उम्मीद नहीं थी क्योंकि वह राम और सीता को पुराने रूप में देखने के आदी थे और उम्मीद कर रहे थे कि आदिपुरुष इसी तर्ज पर होगा। दूसरी वजह एक यह भी हो सकती है कि, अधिकतर लोगों ने टीजर का थ्री-डी संस्करण में नहीं देखा, उन्होंने इसे अपने मोबाइल फोन पर देखा'।

मोबाइल पर टीजर देखने से उनकी एक अलग धारणा बनेगी

मोबाइल पर टीजर देखने से उनकी एक अलग धारणा बनेगी

आशीष ने आगे इस मामले में बात करते हुए कहा कि, 'कुछ लोगों ने टीजर को फिर से थ्री-डी में देखा तो उन्होंने अपने विचार बदल लिए और यह भी माना कि मोबाइल पर टीजर देखने से उनकी एक अलग धारणा बनेगी। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने टीजर को थ्रीडी में देखने के बाद अपने विचारों बदल लिया।"

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरुष'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरुष'

आपको बता दें कि, फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम का रोल निभाएंगे। वहीं, फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब कुछ बदलाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video

    Kriti Sanon ने Prabhas संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+