'हनुमान भगवान नहीं थे, हमने उन्हें बनाया', आदिपुरुष के राइटर मनोज मुंतशिर ने दिया विवादित बयान, भड़क उठे फैंस

ओम राउत के डायरेक्शन पर बनी फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर पहले से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लेकिन अब उन्होंने भगवान हनुमान को लेकर ऐसा कह दिया जिससे फैंस भड़क उठे।

Adipurush Writer Manoj Muntashir: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई तभी से विवाद बढ़ता ही रहा है। खासतौर से फिल्म में लिखे गए डायलॉग को बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अब डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने एक बयान देकर अपने लिए मुसीबतें बढ़ा ली हैं।

मनोज मुंतशिर ने भगवान हनुमान को लेकर दिया विवादित बयान
आदिपुरुष में लिखे गए डायलॉग की वजह से मनोज मुंतशिर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लोगों को उनके डायलॉग बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से इस मामले में वह अपना बचाव करते हुए लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भगवान हनुमान को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Manoj Muntashir

'हनुमान भगवान नहीं भक्त थे'
हालिया इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि, "हनुमान ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं, क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।" अब ऐसा बयान देकर मनोज ने मुसीबत मोल ले ली। उनका यह इंटरव्यू देखकर लोग भड़क उठे।

फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
मनोज मुंतशिर का यह इंटरव्यू सुनकर फैंस तिलमिला गए और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "दिमाग खराब गो गया है इसका...शिव का रूप हैं हनुमान भगवान।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा, "कृपया कोई इसे चुप कराओ।" वहीं एक ने तो उन्हें दिमाग के इलाज की सलाह तक दे दी।

आदिपुरुष को बैन करने की उठी मांग
बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष में 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स और सभी बेकार डायलॉग्स की वजह से जगह-जगह फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है। फिल्म में हनुमान जी के किरदार को यह कहते हुए दिखाया गया है कि तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की। जिसके बाद मेकर्स ने कहा कि फिल्म के डायलॉग को बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+