अपने निकाह पर आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 दिन में सच्चाई होगी सामने, जवाब सुन राखी सावंत को पहुंचा सदमा
Rakhi Sawant-Adil Khan Marriage: राखी सावंत से शादी करने को लेकर उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान ने लोगों से कहा है कि सिर्फ 10 दिन का इंतजार करें। सबकुछ सामने आ जाएगा।

Rakhi Sawant-Adil Khan Marriage: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल राखी सावंत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया कि उन्होंने जुलाई 2022 में ही अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह कर लिया था। राखी सावंत ने अपने निकाहनामा और कोर्ट मैरिज की तस्वीरों और वीडियोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लोगों को अपनी शादी की जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं राखी सावंत ये भी बताया है कि आदिल से निकाह करने के बाद राखी सावंत ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। हालांकि राखी के बॉयफ्रेंड आदिल खान ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने अपने निकाह पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों के सामने ऐसी बात कही है जिसे सुनने के बाद आम लोगों से लेकर राखी खुद भी सदमे में आ गई हैं।

जुलाई 2022 में ही राखी सावंत ने कर ली थी शादी
आपको बता दें कि इस समय राखी सावंत अपनी शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। राखी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज को शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान से जुलाई 2022 में ही शादी कर ली थी। आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी मूल रूप से दुबई के रहने वाले हैं और एक बड़े बिजनेसमैन हैं। शादी की खबर के फैलने के बाद अब पहली बार आदिल खान इस बारे में अपनी बात कहते नजर आए हैं।
आदिल ने कहा- मझे 10 का समय चाहिए
जब आदिल खान से उनकी और राखी सावंत की शादी के बारे में सवाल किए किए गए तो आदिल ने कहा- मुझे 10-12 दिन का समय दीजिए। इन 10 दिनों में पूरी सच्चाई सबके सामने होगी। मैं अभी इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। आदिल ने आगे कहा- मैं न तो शादी की खबरों को नकार रहा हूं और न ही इसे स्वीकार कर रहा हूं। मुझे कुछ वक्त की जरूरत है। समय के साथ सच्चाई सामने आ जाएगी।
आदिल के बयान से राखी को पहुंचा सदमा
वहीं दूसरी ओर राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान का बयान सुनने के बाद से सदमे में आ गई हैं। एनबीटी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में राखी ने अपनी शादी पर मुहर लगाई है। हालांकि उन्होंने बताया है कि आदिल के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं है इसलिए आदिल फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
'मैं और आदिल शादीशुदा हैं'
राखी सावंत ने कहा- मैंने शादी के तमाम सबूत सबके सामने रख दिए हैं। आदिल अभी भी मेरे साथ ही हैं। मैं और आदिल शादीशुदा हो चुके हैं। मैंने सभी सबूत मीडिया में दे दिये हैं। मेरी जिदंगी में भूचाल आ चुका है। उन्होंने आगे कहा- अब कुछ और हो इसीलिए मैंने सबको बता दिया है कि 7 महीने पहले मैंने आदिल खान के साथ शादी कर ली थी। मैं खुद सदमे में हूं कि आदिल क्यों इस शादी को खारिज कर रहे हैं। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मां भी बीमार हैं।
आदिल के घरवाले शादी से नहीं हैं खुश
आदिल से शादी करने को लेकर राखी सावंत ने कहा- शादी के बाद से आदिल मेरे साथ हैं। हम साथ ही रह रहे हैं। हम मियां बीवी की तरह जीवन जी रहे हैं। मुझे नहीं पता है कि वह किस मजबूरी की वजह से शादी को नकार रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- फिलहाल आदिल खान वक्त मांग रहे हैं। वह मेरे शौहर हैं और वह एक पल भी मेरे बिना नहीं रह सकते हैं। मगर अभी आदिल को थोड़ा वक्त चाहिए सब चीजों को सही करने के लिए। मुझे उन्हें समय देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications