आदिल खान ने राखी सावंत का किया भंडाफोड़, सामने आया तनु चंदेल का सच, बोले- राखी मुझे मारती थी
Adil Khan On Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हर कोई इस जोड़ी को लेकर तरह तरह की बातें कर रहा है। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने दूसरे पति आदिल खान को घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी से लेकर पैसे चुराने तक का आरोप लगाकर जेल भेज दिया था। हालांकि अब आदिल जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आते ही आदिल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी पर बरस पड़े हैं। आदिल का कहना है कि अब तक राखी ने मीडिया के सामने जो कुछ भी कहा है वो सब झूठ है। फिलहाल आदिल खान ने राखी सावंत के बारे में कई खुलासे किए हैं।
तनु चंदेल के बारे में बोले आदिल खान
आदिल खान ने इंटरव्यू में बताया कि तनु चंदेल, जिसका राखी सावंत ने बार बार जिक्र किया था वह उनकी एक अच्छी दोस्त हैं। आदिल ने कहा- एक प्रोजेक्ट पर मैंने और तनु ने साथ में काम किया था। पत्नी होने के नाते मैंने राखी को तनु के बारे में सबकुछ बताया था। तनु से राखी की बात भी करवाई थी और वो दोनों मिल भी चुके हैं।

'राखी सावंत ने मेरे साथ खेला गेम'
आदिल ने आगे बताया कि उन्हें नहीं पता था कि राखी सावंत उनकी लाइफ के साथ इतना बड़ा गेम खेल जाएंगी। आदिल ने कहा- तनु का टॉपिक राखी ने मीडिया के सामने रख दिया था और उसे बहुत बड़ा भी बना दिया था। उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए मेरी अच्छी दोस्त तनु का इस्तेमाल किया। राखी ने मेरा और मेरे पूरे परिवार का शोषण किया है।
'मुझे मारती थी राखी सावंत'
आदिल ने आगे बताया- राखी सावंत को उनके पहले पति रितेश हर महीने पैसे भेजते थे। उसके साथ राखी का शारीरिक संबंध भी था। मुझे पता चल गया था कि राखी सावंत अपने पहले पति रितेश के साथ कानूनी रूप से शादीशुदा हैऔर दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। आदिल ने आगे कहा- जब राखी मराठी बिग बॉस से बाहर आई तो मैंने उससे पूछा था कि क्या तुम मुझे धोखा दे रही हो, तो उसने साफ मना कर दिया था।
राखी सावंत को आदिल दिलाएंगे सजा
आदिल खान ने इंटरव्यू में कहा- जब मैं जेल से बाहर आया तो राखी सावंत ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि आप बाहर आ गए हैं तो आपको बधाई हो। आपकी बीएमडब्ल्यू कार और कुछ कपड़े मेरे पास हैं, मुझसे आकर ले जाओ। राखी ने मुझसे कहा- जो कार आपने मुझे दी थी, उसकी चाबी गुम गई है। आदिल खान का कहना है कि वह अब जल्द ही राखी सावंत के खिलाफ लीगल एक्शन्स लेंगे। वह न्याय के लिए लड़ेंगे, चाहे उन्हें पीएम से भी बात करनी पड़े। वह राखी को सजा जरूर दिलवाएंगे ताकि वह दोबारा किसी लड़के के साथ ऐसा न कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications