सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में डरती हैं अदा शर्मा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, कहा- 'मुझे उस घर की वाइब...'
Adah Sharma On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' सुपरहिट साबित हुई थी। एक्ट्रेस तब सुर्खियों में आई जब वह सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। अब उन्होंने सुशांत के फ्लैट में डर लगने पर खुलकर बात की।
सुशांत के घर शिफ्ट होने से पहले डरी थीं अदा?
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। जिसके बाद कोई भी उनका फ्लैट खरीदने को तैयार नहीं था। अब चार साल बाद अदा शर्मा ने एक्टर के घर शिफ्ट कर लिया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह सुशांत के घर में शिफ्ट होने से पहले डरी हुई थीं या नहीं।

अदा शर्मा ने दिया ये बयान
इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट होने का अनुभव साझा किया। साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या वह वहां रहने से डरती थीं? रिया चक्रवर्ती ने कहा, "क्यों डर लगना चाहिए? अगर जिंदगी में आपने कुछ गलत नहीं किया है तो डर किस बात का है। अगर आप कुछ ग्लिट में हैं या आपने कुछ गलत किया है तो डर होना चाहिए किसी भी चीज का मुझे लगता है।"
अदा शर्मा से जब पूछा गया कि सुशांत के घर की वाइब कैसी है। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब तक इंसान जिंदा होता है तो किसी को उसकी पड़ी नहीं होती। मरने के बाद हर कोई बोलता है। मुझे इस घर की वाइब बहुत अच्छी लगती है।' इसके अलावा अदा ने ये भी बताया कि उन्हें कई लोगों ने शिफ्ट ना करने की सलाह दी थी।
अदा शर्मा का वर्कफ्रंट
वहीं अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म द केरल स्टोरी के बाद एक्ट्रेस ने अब विक्रम भट्ट की फिल्म, 'तुमको मेरी कसम' में नजर आएंगी। जिसमें अदा के अलावा अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल लीड रोल निभाएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: Adah Sharma ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का करोड़ों का फ्लैट! एक्ट्रेस बोलीं- 'जल्द ही सबको मिठाई खिलाऊंगी'












Click it and Unblock the Notifications