The Kerala Story पर बैन लगाने पर अदा शर्मा ने कहा ये CBFC का अपमान है, ये फिल्म नहीं आंदोलन है
द केरला स्टोरी को बंगाल समेत अन्य कई जगाहों पर दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फिल्म की एक्ट्रेस ने इस बैन पर प्रतिक्रिया दी है।

द केरला स्टोरी पर कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में दिखाने में प्रतिबंध लग दिया है। जिसमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार भी शामिल है। एक्ट्रेस अदा शर्मा की ये फिल्म लगातार सुर्खियों में हैं। दूसरे वीकेंड पर बंपर कमाई करने वाली द केरला स्टोर के रिलीज होने के बाद ही पश्चिम बंगाल में इसे दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंधल लगाए जाने को अदा शर्मा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (central board of film certification) का 'अपमान' बताया है।'
फिल्म को बैन करना बिल्कुल भी सही नहीं हैं
अदा शर्मा ने कहा कि ऐसे किसी भी फिल्म को बैन करना बिल्कुल भी सही नहीं हैं ये केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अपमान है। एक्ट्रेस ने कहा यह यह हमारे लिए कैसे जीत है? अब इस पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है।
सेंसर बोर्ड आधिकारिक ज्यूरी है
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में 'अदा शर्मा ने कहा मैं ये समझ नहीं पा रही कि इस पर मुझे कहने का अधिकार है या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड हर जगह, सभी फिल्मों के लिए आधिकारिक ज्यूरी है। यदि वे निर्णय लेते हैं, तो शायद लोगों को इसे देखना चाहिए और फिर उस पर अपनी राय रखनी चाहिए, चाहे वे इसे पसंद करें या नहीं, लेकिन बिना देखे बैन करना? ये बिलकुल सही नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा तब हम सेंसर बोर्ड का बिल्कुल भी सम्मान नहीं कर रहे हैं।'
दर्शकों को अदा शर्मा ने दिया धन्यवाद
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कई जगहों पर इसे प्रतिबंधित किया गया इसके बाद भी दर्शक काफी सपोर्टिव हैं। हम वास्तव में उन दर्शकों के आभारी हैं जो देखने गए थे, और फिल्म को पसंद किया।
यूके में में भी फिल्म को बैन करने पर क्या बोलीं अदा शर्मा
हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में भी द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अदा शर्मा ने कहा 'मुझे भी यह समझ नहीं आ रहा है, कुछ जगहों पर बैन किया गया है और कुछ में देरी हुई है।'
द केरल स्टोरी फिल्म अब एक आंदोलन बन चुकी है
अदा शर्मा ने कहा अब द केरल स्टोरी फिल्म अब एक आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कहा ये केवल एक फिल्म नहीं है। ये एक आंदोलन है, जिसमें समाज के सच को दर्शाया गया है। यह अब लगभग एक आंदोलन की तरह है, जैसे महिला सशक्तिकरण। जब मैं अब लोगों से मिलती हूं, तो मैं देखती हूं कि यह अब उनके लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा साउथ के राज्यों में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति को जानती हूं जो इससे गुजरा है।
द केरला स्टोरी पर क्यों मचा है बवाल
द केरला स्टोरी विपुल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है। द केरल स्टोरी केरल 5 मई को रिलीज हुई थी इस फिल्म की स्टोरी तीन हिंदू महिलाओं की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका इस्लाम धर्म में परिवर्तन करवा दिया गया और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) में तस्करी की गई थी। द केरला स्टोरी विपुल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है।












Click it and Unblock the Notifications