जरीन खान की मां ICU में हैं भर्ती, एक्ट्रेस ने कहा- ईद नहीं मनाऊंगी
मुंबई, मई 03। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ईद की खूब धूम रहती है। हर साल इंडस्ट्री के कलाकार ईद को धूमधाम से मनाते हैं। पूरे रमजान इफ्तार पार्टियों का दौर चलता है और ईद के दिन सभी कलाकारों के घरों में रौनक रहती है। इस साल इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ऐसी है, जिसने ईद नहीं मनाई। उस एक्ट्रेस का नाम है जरीन खान। जी हां, जरीन ने इस साल ईद नहीं मनाई है, क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

ICU में एडमिट हैं जरीन खान की मां
एक इंटरव्यू में जरीन खान ने कहा कि वो इस साल ईद नहीं मनाएंगी, क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वो उस दिन ईद जरूर मनाएंगी, जिस दिन उनकी मां अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी। जरीन खान ने बताया कि उनकी मां की हालत थोड़ी गंभीर है और वो ICU में एडमिट हैं।

जब मां आएगी तो मनाऊंगी ईद- जरीन
जरीन खान ने कहा है, "मैं इस साल ईद नहीं मनाऊंगी, मेरी मां आईसीयू में है। जब वह आईसीयू में हैं तो मैं कैसे सेलिब्रेट कर सकती हूं। मैं उनके बिना अपने घर में किसी उत्सव के बारे में सोच ही नहीं सकती। मुझे मां की बहुत याद आ रही है, वो ही मेरी दुनिया हैं और मेरी जिंदगी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। मैं उनके बिना कुछ भी अच्छा नहीं सोच सकती, मैं बस मां के घर लौटने का इंतजार कर रही हूं, जब वह वापस आएगी तो मैं जरूर ईद मनाऊंगी।"

बचपन में कैसी होती थी जरीन खान की ईद
जरीन खान ने इस दौरान अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि बचपन में ईद का मुझे बेसब्री से इंतजार रहता था। हम सभी अपने दादाजी के घर जाते थे और सभी महिलाएं खाना बनाती थीं। ईदी लेने के बाद हम एक-दूसरे से यह तुलना करते थे कि किसी सबसे ज्यादा ईदी मिली है, वैसे ईदी मिलना ही मेरे लिए बड़ी बात थी। जरीन ने बताया कि बचपन में उन्हें 100 रुपए ईदी मिलती थी।

जरीन का नया गाना हुआ हिट
आपको बता दें कि जरीन खान इस वक्त भले ही फिल्मों से थोड़ा दूर चल रही हों, लेकिन अपने ग्लैमरस लुक से वो आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जरीन खान को हाल ही में कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था, जिसमें वो उमर रियाज के साथ आई थीं। जरीन अपने अपकमिंग सॉन्ग के प्रमोशन के लिए यहां आई थी, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। जरीन का नया गाना 'ईद हो जाएगी' जावेद अली और राघव सच्चर ने गाया है। वीडियो का निर्देशन आदिल शेख ने किया है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने इस हॉट एक्ट्रेस से किया फ्लर्ट, बताया- गर्मी बढ़ने की असल वजह












Click it and Unblock the Notifications