ड्रग्स केस में फंसे श्रद्धा कपूर के भाई, होटल पर रेड कर पुलिस ने हिरासत में लिया
एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिनमें श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पुलिस ने सिद्धांत कपूर को हिरासत में ले लिया है।
बेंगलुरु, 13 जून: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार रात को शहर के एक होटल में पार्टी के दौरान रेड की, जिसके बाद ड्रग्स लेने के शक में सिद्धांत समेत 6 लोगों के जांच सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में सिद्धांत की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद पुलिस सिद्धांत को हिरासत में लेकर अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई।
Recommended Video

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा
बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एमजी रोड स्थित एक होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में पार्टी चल रही थी। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के शक में पार्टी में शामिल लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे, जिनमें 6 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इन 6 लोगों में सिद्धांत कपूर भी शामिल थे।

जब रेव पार्टी में पहुंची पुलिस
दरअसल, श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर रविवार की रात बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल होटल में थे, जहां पर देर रात ड्रग्स पार्टी चल रही थी। पार्टी की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात 12 बजे रेड मारी, जिसके बाद सिद्धांत समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी का ड्रग्स परीक्षण पॉजिटिव मिला था।

श्रद्धा का भी आ चुका है नाम
बता दें कि, इससे पहले साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूर की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। लेकिन, उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला था। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से लेकर ना जाने कितनी एक्ट्रेस थीं जिनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ की गई थी। इसके बाद से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स पर ड्रग्स कोई का कोई नया नाम सामने आता है।
फ्लॉप हीरो साबित हुए सिद्धांत
आपको बता दें कि सिद्धांत कपूर अपने पिता शक्ति कपूर और बहन श्रद्धा कपूर की तरह खुद भी फिल्म लाइन में हैं। हालांकि, फिल्में और वेब सीरीज करने के बाद भी कोई रोल उन्हें खास पहचान नहीं दिला पाया। सिद्धांत ने बहन श्रद्धा कपूर संग हसीना पारकर में स्क्रीन भी शेयर की थी। यह फिल्म कोई कमाल नहीं कर सकी और बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications