आलिया भट्ट के बाद इस हसीना ने किया हॉलिवुड डेब्यू, ‘जूटोपिया 2’ में बनीं जुडी हॉप्स की आवाज
Shraddha Kapoor Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और मुस्कान से फैंस का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
हाल ही में 'स्त्री 2' में नजर आईं श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब श्रद्धा कपूर भी हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और वो भी डिज्नी की मशहूर फिल्म 'जूटोपिया 2' के साथ।

हॉलीवुड में श्रद्धा का धमाकेदार डेब्यू
डिज्नी की एनिमेटेड सुपरहिट फिल्म Zootopia के सीक्वल Zootopia 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है श्रद्धा कपूर की आवाज़ ने। इस फिल्म में श्रद्धा हिंदी वर्जन में प्यारे और जोशीले किरदार जुडी हॉप्स को अपनी आवाज़ दे रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा की आवाज जुडी के किरदार में जान डाल देती है - कभी शरारती, कभी भावनाओं से भरी, तो कभी हिम्मत और जोश से लबरेज। फैंस को श्रद्धा की वॉइस ओवर बेहद नैचुरल और क्यूट लगी है।
जुडी हॉप्स में झलकी श्रद्धा की सादगी और जोश
जुडी हॉप्स एक बहादुर और खुशमिजाज खरगोश पुलिस ऑफिसर है, जो जूटोपिया शहर में न्याय के लिए लड़ती है। श्रद्धा कपूर की जोशीली और मासूम आवाज इस किरदार को भारतीय दर्शकों के लिए और भी ज्यादा रिलेटेबल और प्यारा बना देती है। उनकी आवाज में वही चुलबुलापन और गर्मजोशी है, जो जुडी के स्वभाव का हिस्सा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'जूटोपिया 2' के ट्रेलर से साफ है कि इस बार की कहानी पहले से भी ज्यादा रोमांचक, मजेदार और दिल को छू लेने वाली होने वाली है। जुडी और निक की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी, लेकिन इस बार उन्हें नए चैलेंजों और मजेदार मिशनों का सामना करना होगा।
फिल्म में ह्यूमर, इमोशन और एनर्जी का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा। 'जूटोपिया 2' 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हिंदी वर्जन में श्रद्धा कपूर की आवाज के साथ यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव बनने जा रही है। फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही कह रहे हैं - "श्रद्धा की वॉइस ने जुडी को फिर से जिंदा कर दिया है!"












Click it and Unblock the Notifications