सगाई की अंगूठी पहनाकर एक दूसरे के हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, इंस्टा पर शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी है, साथ ही परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं।

parniti

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली है। परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि everything I prayed for .. I said yes! वहीं, इन तस्वीरों में आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं।

माथे और कानों में ज्वैलरी के साथ ओपन हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, राघव चड्ढा ने व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल तस्वीरों में राघव और परिणीति को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स उन्हें सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं।'

https://www.instagram.com/p/CsMCe3gIG4h/

बता दें कि बॉलीवुड थीम पर आधारित इस फंक्शन को दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। इस फंक्शन में कई बॉलीवुड और पॉलिटिशियन ने शिरकत की। इस फंक्शन में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रिंयका चोपड़ा भी शामिल हुईं। हालांकि, इस फंक्शन को मीडिया से छुपाकर आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें: Bhabi ji Ghar Par Hai: शो में नई 'गोरी मेम' नेहा पेंडसे की हुई एंट्री, जानिए ऑनस्क्रीन पति की क्या है फीलिंग्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+