'सेक्स के लिए मर्द की जरूरत नहीं', 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस खुद से शादी करने पर हुई ट्रोल तो दिया जवाब

नई दिल्ली, 19 अगस्त। दुनिया की विकसित तकीनीकि से जीवन में बहुत कुछ बदल दिया है। आज हम वो परिवर्तन देख रहे हैं जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अब लाइफस्टाइल में भी कुछ अजीबो गरीब परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। टीवी शो 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी अपने ऐसे कुछ खास पसंद के लिए इन दिनों में चर्चा में हैं। उन्होंने खुद से शादी कर ली, जिसके बाद कनिष्का ने महिलाओं की पसंद को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया।

खुद से शादी के बाद कनिष्का ट्रोल हुई कनिष्का

खुद से शादी के बाद कनिष्का ट्रोल हुई कनिष्का

टीवी शो 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने खुद से शादी करने के बाद मंगल सूत्र और सिंदूर के साथ अपनी तस्वीर सोशल मिडिया पर शेयर की। जिसके बाद उनके फैन्स और फॉलोवर्स भड़क गए। उनकी पोस्ट पर उनकी शादी को लेकर यूजर्स अलग- अलग तरह के कमेंट करने लगे। ज्यादातर लोगों ने कनिष्का को उनकी इस पसंद के लिए सपोर्ट नहीं किया। कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस पसंद को लेकर खूब ट्रोल किया। जिसके बाद कनिष्का सोनी ने एक और पोस्ट किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

एक्ट्रेस का दूसरा पोस्ट

एक्ट्रेस का दूसरा पोस्ट

कनिष्का ने अपना दूसरा पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाला जिसमें लिखा "मुझे पता है कि आप लोग मेरे खुस से विवाह के फैसले पर बहुत सारे सवाल उठा रहे हैं, मैं वास्तव में भारतीय संस्कृति में विश्वास करती हूं और यहां मेरा पीओवी है कि मैंने एकांत में रहना क्यों चुना। यह प्यार और ईमानदारी के बारे में है जिसे कोई चाहता है और मैंने उस विश्वास और विश्वास को खो दिया है ... इसलिए अकेले रहना और खुद से प्यार करना बाहरी दुनिया में खोजने से बेहतर है जब इसे खोजना मुश्किल हो। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मैंने उस पोस्ट को डालते समय नशे में या गांजा पी लिया होगा, लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं दिल से इतना भारतीय हूं कि मैंने यहां रहने के बाद भी कभी शराब या किसी दूसरे नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया। फिल्म उद्योग में लंबे समय से मैं हूं। मैंने ये निर्णय काफी सोच समझ कर लिया है। मुझे खुशी है कि मैं अभी यूएसए में हूं और हॉलीवुड में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।"

'सेक्स के लिए पुरुषों की जरूरत नहीं'

'सेक्स के लिए पुरुषों की जरूरत नहीं'

खुद से शादी करने के बाद ट्रोल हुई एक्ट्रेस कनिष्का ने गंदे कमेंट करने वाले यूजर्स को जवाब दिया। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा कि साइंस और टेक्नोलॉजी ने अब इतनी ग्रोथ कर ली है कि काफी कुछ बदल गया है। अब महिलाओं को सेक्स के लिए पुरुषों की जरूरत नहीं रही।

एक्ट्रेस की शादी वाली तस्वीर वायरल

एक्ट्रेस की शादी वाली तस्वीर वायरल

कनिष्क सोनी ने सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए खुद की तस्वीरें साझा कीं क्योंकि उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने खुद से शादी की है। अब, एक नए वीडियो में, अभिनेता ने उसके फैसले पर सवाल उठाने वालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और बताया कि उसने किसी पुरुष से शादी क्यों नहीं की।

कनिष्का ने बताई हकीकत

कनिष्का ने बताई हकीकत

एक्ट्रेस ने इंटाग्राम पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अपनी लाइफ के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा " शादी करना उसका हमेशा से सपना रहा है। मैं गुजरात के एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार से हूं। बात बस इतनी सी थी कि मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा आदमी नहीं देखा, जो अपनी बातों पर अड़ा रहे। मैंने हमेशा पाया है कि पुरुष जो कहते हैं उस पर नहीं टिकते और यही कारण है कि मुझे विश्वास है कि मैं अपना पूरा जीवन एक आदमी के बिना जी सकती हूं। आज की तकनीक के लिए धन्यवाद। मुझे एक आदमी की जरूरत नहीं है अगर मैं खुद कमा रही हूं, मैं स्वतंत्र हूं, और मैं अपने सपनों और अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हूं... "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+