कुछ रंग प्‍यार के ऐसे भी फेम एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडिस को हुआ कोरोना, बोलीं इस कोरोना किट पर ना करें भरोसा

कुछ रंग प्‍यार के ऐसे भी फेम एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडिस और उनकी मां को हुआ कोरोना, बोलीं घरेलू कोविड टेस्‍ट किट पर ना करें भरोसा

मुंबई, 5 जनवरी। कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश भर में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। मायानगरी मुंबई में अब तक कई एक्टर और एक्‍ट्रेस कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं अब टीवी एक्‍ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बुधवार को बताया कि उनकी और उनकी मां की कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल फेम एक्‍ट्रेस ने कोरोना टेस्‍ट के लिए घरेलू किट पर भरोसा नहीं करने और लैब में कोरोना टेस्‍ट करवाने की चेतावनी दी है।

एरिका फर्नांडिस

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, एरिका ने लिखा जब वह देश में महामारी की चपेट में थे तब मैं सोचती थी कि अधिकांश लोग कभी ना कभी इस वायरल की चपेट में आएंगे। दुर्भाग्य से, अब मैंने और मेरी मां एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उसने लिखा। एक्‍ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्‍होंने जब घर में टेस्‍ट किया था तब उनकी टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन लक्षण थे इसलिए हमने लैब में टेस्‍ट करवाया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

एरिका फर्नांडिस

एक्‍ट्रेस ने अपनी पोस्‍ट में अपने फैंस को सलाह दी कि सकोविसेल्फ किट पर निर्भर नहीं रहें क्योंकि ये बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं हैं। 2 जनवरी को जब मुझे खांसी और गले में खराश हुई, तो मैंने खुद को कोविसेल्फ किट पर टेस्‍ट किया लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई दो दिन बाद फिर दो बार टेस्‍ट किया सभी 3 बार के टेस्‍ट में रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन मुझे बहुत अच्छा नहीं लग रहा था क्योंकि इस बार गले में खराश इतनी खराब थी कि मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे गले में रेत है।

एरिका ने आगे कहा कि जैसे ही उनमें लक्षण विकसित होने लगे, उन्होंने प्राफेशनल लैब टेस्ट कराने का फैसला किया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक्‍ट्रेस ने कहा मैं और मेरी मां दोनों सेल्‍फ आइसोलेशन हैं कृपया मैं उन लोगों से अनुरोध करती हूं जो भी लोगा पिछले एक सप्ताह में हमारे संपर्क में आए हैं प्‍लीज वो अपना टेस्‍ट करवा लें। एक्‍ट्रेस के फैंस और उनके शुभचिंतक उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+