Aditi Rao Hydari ने कांस में किया डेब्यू, सब्यसाची की व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल
अपने पहले कांस में अदिति ने बहुत ही ग्रेसफुल अंदाज में अपना डेब्यू किया है। अदिति ने ‘75वें कांस फिल्म महोत्सव’ से अपनी शुरुआत की है, जिसमें उनकी काफी बेहतरीन तस्वीरें सामने आईं हैं।
मुंबई, 21 मई : 17 मई को शुरु हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की हसीन अदाकाराएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। दीपिका पादुकोण, एश्वर्या राय बच्चन, पूजा हेगड़े, उर्वशी रौतेला और तमन्ना भाटिया ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस कड़ी में एक्ट्रेस अदिति राव भी पीछे नहीं हैं। अपने पहले कांस में अदिति ने बहुत ही ग्रेसफुल अंदाज में अपना डेब्यू किया है। अदिति ने '75वें कांस फिल्म महोत्सव' से अपनी शुरुआत की है, जिसमें उनकी काफी बेहतरीन तस्वीरें सामने आईं हैं।

साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
अपने पहले कांस में एक्ट्रेस ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की व्हाइट साड़ी को चुना। हाथ से रंगी और कढ़ाई वाली हाथीदांत की साड़ी में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख रहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने आउटफिट को सब्यसाची ज्वैलरी के बंगाल रॉयल कलेक्शन के साथ पूरा किया। उन्होंने पन्ना और हीरे से बना एक चोकर सेट भी पहना हुआ था। इसके साथ ही रेड लिप्सटिक और बोल्ड मेकअप के साथ अदिति ने इंडियन ग्रेस शो किया।

अदिति ने साझा की तस्वीरें
अपने इस खूबसूरत लुक की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की और लिखा- 'मेरी अम्माम्मा को गर्व होगा मेरे पसंदीदी @sabyasachiofficial के आउटफिट में सादगी और परंपरा.' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उनकी इन फोटोज को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं। पत्रलेखा ने उनकी फोटो पर लिखा- 'अति सुंदर' जबकि हुमा कुरैशी ने भी हार्ट वाले इमोजी के साथ उनकी फोटोज पर कमेंट किया। मनीषा कोइराला ने फायर इमोजी बनाया। एक यूजर ने लिखा- 'इतना खूबसूरत कोई कैसे हो सकता है.'

शर्ट पैंट में भी दिखीं अभिनेत्री
फेस्टिवल के दूसरे दिन की बात करें, तो एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख रहीं थीं। उन्होंने शर्ट और पैंट के लुक को को-ऑर्ड सेट के साथ कंप्लीट किया। एक्सेसरीज के लिए अदिति ने सिल्वर पॉलीगॉन हूप इयररिंग्स को चुना। अदिति इसमें भी काफी प्रिटी दिख रहीं थीं. इसके साथ ही उन्होंने यह फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की हैं। इस फोटो को भी फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
अदिति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म सिनामिका में देखा गया था। इसमें दुलकर सलमान और काजल अग्रवाल भी नजर आए थे। अब अदिति अपनी आने वाली फिल्म गांधी टॉक्स औऱ जुबली में नजर आने वाली हैं। अदिति के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications