'किंग खान' के दोस्त सुनील शेट्टी ने किया आर्यन खान का बचाव, बोले- अभी बच्चा है वो...
मुंबई, 03 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार रात को मुंबई में एक क्रूज पर की जा रही रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया था। इस कथित रेव पार्टी को मुंबई तट पर एक क्रूज पर मनाया जा रहा था। इस दौरान एनसीबी ने छापेमारी कर इस सिलसिले में आठ लोगों (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा) से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एनसीबी की हिरासत में आए आर्यन खान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे हैं।
Recommended Video

रेव पार्टी पर सुनील शेट्टी का बयान
वहीं अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। कथित रेव पार्टी में एनसीबी के छापे पर सुनील शेट्टी ने कहा कि जब एक जगह पर छापेमारी की जाती है तो कई लोगों को हिरासत में ले लिया जाता है। हम मानते हैं कि किसी खास लड़के ने इसका (ड्रग्स) सेवन किया होगा। प्रक्रिया चालू है। आइए उस बच्चे को एक सांस दें।

'हमेशा बॉलीवुड पर मीडिया टूट पड़ती है'
अपनी बात तो आगे बढ़ाते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि हमेशा बॉलीवुड पर जब भी हमारी इंडस्ट्री पर कुछ भी होता है तो मीडिया टूट पड़ती है। हर एक समझती है कि वो वैसा ही होगा। अभी प्रक्रिया चल रही है, फाइनल रिपोर्ट के आने का इंतजार करना चाहिए। बच्चा है वो अभी।

अभी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी: NCB
इधर इस छापमारी पर ये एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने बताया कि यह कार्रवाई दो हफ्ते तक चली जांच का परिणाम है। हमने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की और इसमें कुछ बॉलीवुड लिंक की संलिप्तता सामने आई है। प्रधान के मुताबिक इस पर कार्रवाई पहले से ही हो रही थी। हम लोग लगातार इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहे थे। ये था कि इनपुट पक्के हो जाएं उसके बाद कार्रवाई हो। इनपुट पुख्ता होने के बाद कार्रवाई की गई है। अभी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

'किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा'
एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने पूरी कार्रवाई को लेकर कहा कि 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जो इनपुट इन लोगों से मिल रहे हैं उसको ही इनपुट मानकर हो सकता है आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications