40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री के लोग बोले- Shocking,यकीन ही नहीं होता
40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री के लोग बोले- Shocking,यकीन ही नहीं होता
मुंबई, 02 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (2 सितंबर) की सुबह निधन हो गया है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रात को कोई दवाई लेकर सोए थे और सुबह उठे ही नहीं। उसके बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस ने कहा है कि उनका पोस्टमार्टम अभी चल रहा है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में शहनाज गिल के साथ 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अभिनेता मनोज वाजपेयी ने लिखा है, ''हे भगवान!!! यह बहुत चौंकाने वाला है। अपने करीबी और प्रियजनों के नुकसान के सदमे और भावना का वर्णन करने में शब्द विफल हो जाएंगे !!! भगवान उनकी आत्मा शांति दें। ये नहीं होना चाहिए था यार!!!!''
अक्षय कुमार ने लिखा है, "सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में जानकर वास्तव में दुख हुआ। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन इतनी जल्द इतनी प्रतिभाशाली जिंदगी के चले जाने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। ओम शांति।"
Recommended Video
माधुरी दीक्षित ने लिखा, "यह अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है। आपको हमेशा याद किया जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला। आपकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
फराह खान ने लिखा, "क्या यह साल और भी बुरा हो सकता है?? सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। मेरा दिल उनके परिवार के साथ है।"
कपिल शर्मा ने लिखा है, ''हे भगवान, यह सच में चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला है, परिवार के प्रति मेरी संवेदना और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना। ओम शांति।''
सुनील ग्रोवर ने लिखा है, ''शॉकिंग। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जानकर हैरान और दुखी हूं। बहुत जल्द चला गया वो। आत्मा को शांति मिले।''
अभिनेता करणवीर शर्मा ने लिखा है, ''मुझे सिद्धार्थ के चाहने वालों और फैंस के लिए वास्तव में खेद है। यह विनाशकारी है। आपकी कमी हमेशा खलेगी'
वहीं टीवी शो 'दिल से दिल तक' में सिद्धार्थ शुक्ला की को-एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी उनके निधन पर पर ब्रोकन हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications