Shreyas Talpade Net Worth: कभी खाने के नहीं थे पैसे, अब ओटीटी के मालिक हैं श्रेयस तलपड़े, जानें कुल संपत्ति

Shreyas Talpade Heart Attack News: बॉलीवुड के शानदार एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्रेयस तलपड़े इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि गत 14 दिसंबर 2023 को श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और फिलहाल वह आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। श्रेयस तलपड़े ने फिल्म 'इकबाल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में वह एक गूंगे क्रिकेटर की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहते हैं कि श्रेयस तलपड़े की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है।

'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए की थी हिंदी डबिंग
आपको बता दें कि साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' ने श्रेयस तलपड़े के करियर को एक नई बुलंदी तक पहुंचाया है। इस फिल्म की वजह से उनका स्टारडम काफी हाई हो गया है। दरअसल श्रेयस तलपड़े ने फिल्म 'पुष्पा' के लीड हीरो अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए हिंदी डबिंग की थी। उसके बाद से ही उनका क्रेज फैंस के बीच और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि श्रेयस तलपड़े को शुरुआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था लेकिन आज वह हिंदी से लेकर मराठी और साउथ सिनेमा में छाए हुए हैं।

Shreyas Talpade

मराठी टीवी से हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत
श्रेयस तलपड़े ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी टीवी से की थी। साल 1998 में उन्होंने 'वो' टीवी शो किया था, जिसमें वह लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और सीरियल्स में काम किया था। हालांकि श्रेयस तलपड़े अपने टीवी किरदारों से बिल्कुल खुश नहीं थे। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ने का भी फैसला कर लिया था। तभी अचानक एक दिन उन्हें नागेश कुकनूर की फिल्म इकबाल मिल गई और इसके बाद उनीक किस्मत ही बदल गई।

घर का किराया तक नहीं दे पाते थे श्रेयस
एक समय पर श्रेयस तलपड़े को काफी बुरे दिन देखने पड़े। एक इंटरव्यू में श्रेयस ने कहा था कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं होते थे कि घर का किराया तक दे पाएं या फिर एक सैंडविच भी खरीद सकें। वह स्टूडियो भी बस से नहीं जा पाते थे क्योंकि पैसों की तंगी थी। लेकिन श्रेयस तलपड़े ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत को बदल दिया। आज वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म के मालिक बन गए हैं श्रेयस तलपड़े
श्रेयस तलपड़े एक बेहतरीन एक्टर होन के साथ साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। वह एक बिजनसमैन भी हैं। आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के मालिक भी हैं। साल 2021 में उन्होंने नाइन रासा (Nine Rasa) के नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस तलपड़े की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपए के आसपास है।

एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
श्रेयस तलपड़े एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है। श्रेयस तलपड़े की गिनती मराठी टीवी इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड सेलेब्स में होती है। वह मराठी टीवी में एक एपिसोड के लिए 40 हजार से 50 हजार रुपये तक लेते हैं। श्रेयस तलपड़े का मुंबई के ओशिवारा में एक शानदार घर है। ये आलीशान घर 4000 स्क्वायर फीट में फैला है। इसके अलावा उनके वॉलडोर्फ बिल्डिंग में दो लग्जीरियस फ्लैट भी हैं।

श्रेयस तलपड़े का कार कलेक्शन
श्रेयस तलपड़े को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। श्रेयस के पास मर्सिडीज बेंज, होंडा अकॉर्ड, ऑडी क्यू7 और ऑडी ए8एल जैसी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत 1 करोड़ रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+