क्या सोनाक्षी सिन्हा के जन्म से खुश नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा? हालत देख पत्नी ने कर दिया था हंगामा और फिर...
Shatrughan Sinha News: बिहार के पटना ज़िले से ताल्लुक रखने वाल शत्रुघ्न सिन्हा मशहूर अभिनेता तो हैं ही, राजनीति में भी दिग्गजों में शुमार किये जाते हैं। वह पटना साहिब से दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दो बार सांसद भी रह चुके हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा की ज़िंदगी से जुड़ा एक किस्सा, जिसका जिक्र आज भी शत्रुघ्न सिन्हा कहीं न कहीं करते नज़र आ जाते हैं। यह वाक्या उनकी बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की पैदाइश से जुड़ा हुआ है। वह किस्सा जिन्होंने भी सुना हैरान रह गए।

शत्रुघ्न सिन्हा को पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को लगा कि बेटी की पैदाइश से वह (शत्रुघ्न सिन्हा) दुखी हैं। बेटी को देखने जब शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल पहुंचे थे तो वहां का नज़ाका पूरी तरह फिल्मी हो गया था।
'साहित्य आजतक' में शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्हा की पैदाइश का किस्सा बयां किया था। उन्होंने बताया कि बेटी के पैदा होने के बाद उनकी पत्नी को लगा कि मैं दुखी हूं, लेकिन ऐसा नहीं था, मामला कुछ और ही था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जब सोनाक्षी सिन्हा पैदा हुई थी, तो उस वक्त वह आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में शूटिंग कर रहे थे। बेटी पैदा होने की ख़बर मिलते तुंरत उसे देखने के लिए नानावती अस्पताल मुंबई पहुंच गए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने वह उस वक्त गौतम घोष की फिल्म अन्तर्जली यात्रा में चंडाल का किरदार निभा रहे थे। उस किरदार के लिए उन्होंने दाढ़ी बढ़ाई हुई थी, चूंकि बेटी को देखने के लिए वह शूटिंग सेट से डायरेक्ट अस्पताल पहुंचे थे।
शत्रुघ्न सिन्हा कीचड़ से लथपथ और लंबी दाढ़ी के साथ आसनसोल से किसी तरह कोलकाता पहुंचे और मुंबई के नानवती अस्पताल पहुंचे, जैसे पत्नी ने उनका हुलिया देखा उन्हें लगा कि बेटी के पैदा होने से खुश नहीं हैं, इसलिए ऐसी शक्ल बना रखी है। वहां पूरी माहौल फिल्मी हो गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा को बताया कि वह बहुत खुश हैं, उनकी ख्वाहिश थी कि बेटी पैदा हो। जुड़वां बच्चे लव और कुश की पैदाइश के बाद बेटी के लिए प्रार्थान भी की थी। इसलिए उसे देखे शूटिंग सेट से डायरेक्ट अस्पताल पहुंचा था। दाढ़ी शूटिंग के लिए बढ़ाई थी।












Click it and Unblock the Notifications