एक्ट्रेस शगुफ्ता अली को लेकर आई राहत भरी खबर, इस फिल्म में मिली अहम भूमिका

नई दिल्ली, अगस्त 14: फिल्म और टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली पिछले दिनों उस समय चर्चा में आई थीं जब वे आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। उन्होंने कहा था कि, कोरोना महामारी के बीच उनके पास काम नहीं और ना ही अपने इलाज कराने के पैसे। जिसके बाद कई एक्टर और एक्ट्रेस ने उनकी मदद की थी। अब उनसे जुड़ी एक और राहत देने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस शगुफ्ता अली अब जल्द ही अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाली हैं। उन्हें एक फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है।

पुराने साथी ने फिल्म ऑफर की थी

पुराने साथी ने फिल्म ऑफर की थी

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शगुफ्ता अली ने ये खुलासा किया है कि उनके पास एक फिल्म का ऑफर है, जिसका टाइटल 'सुमेरु' है। इस फिल्म में काम करने के लिए वह राजी हो गई हैं, और जल्द ही इस शूटिंग शुरू कर देंगी। उन्होंने इस बारें में बताया कि मेरे एक पुराने सहयोगी और दोस्त अविनाश ध्यानी ने मुझे अपनी फिल्म में एक छोटी लेकिन अहम रोल का ऑफर दिया, जिसमें करने के लिए मैं तुरंत राजी हो गई।

डॉक्टर से मिली परमिशन

डॉक्टर से मिली परमिशन

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, मेरी इस समय आंखों का इलाज चल रहा है। मेरे डॉक्टर्स ने मुझे फिल्म करने की अनुमति इसलिए दी, क्योंकि यह एक छोटा-सा रोल था। इस रोल में जिन लाइट्स का इस्तेमाल किया गया था वह तीखी नहीं थीं तो आंखों पर जोर पड़ने का भी मतलब नहीं था। एक्ट्रेस ने ये भी बाताया कि इनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग देहरादून में हुई थी। ये एक छोटे बजट की फिल्म है। हालांकि वह काम पाकर बेहद खुश हैं। वह कहती हैं, भले ही कम बजट वाली फिल्म हैं लेकिन ये मेरे लिए एक नई आशा की किरण है।

आर्थिक तंगी से निकल फिल्म के सेट पर पहुंची शगुफ्ता

आर्थिक तंगी से निकल फिल्म के सेट पर पहुंची शगुफ्ता

शगुफ्ता का पिछले 20 वर्षों से स्टेज 3 स्तन कैंसर का इलाज चल रहा है और छह साल पहले उन्हें मधुमेह का पता चला था। उनके संघर्ष के बारे में सुनकर, उनके कई उद्योग सहयोगी आगे आए और मदद की पेशकश की। साराभाई बनाम साराभाई स्टार सुमीत राघवन, सावधान इंडिया होस्ट सुशांत सिंह और नीना गुप्ता, उनकी सह-कलाकार और सान्स की निर्देशक मदद के लिए आगे आए थे।

बुरे दौर में कई लोगों ने बढ़ाया था मदद का हाथ

बुरे दौर में कई लोगों ने बढ़ाया था मदद का हाथ

शगुफ्ता ने बताया था कि वह 2018 से काम नहीं कर रही हैं, जिसकी वजह से मुझे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब काम बंद हो गया तो मेरा तनाव और अधिक बढ़ गया, जिसकी वजह से मेरा मधुमेह भी काफी बढ़ गया। मैंने खुद से अपनी चीजें बेचकर चीजों को संभालने की कोशिश की, अपनी कार, ज्वेलरी बेची, क्योंकि शुरुआत में मैं किसी से मदद नहीं मांगना चाहती थी। जब उनकी स्थिति के बारे में पता चला तो माधुरी दीक्षित ने 5 लाख रुपए की और रोहित शेट्टी ने भी मदद भेजी थी। इशके अलावा कई अन्य लोगों की ओर से भी उन्हें मदद मिली थी।

शगुफ्ता अली का कहना है कि फंड वास्तव में उनकी मदद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सभी की आभारी हूं। लेकिन मुझे अपने संपूर्ण वित्तीय संकट के लिए निश्चित रूप से और मदद की ज़रूरत है, जिसमें मेरा इलाज, ऋण और व्यक्तिगत ऋण शामिल हैं। एक बार जब मैं ठीक हो जाती हूं, तो मुझे तुरंत काम करना शुरू कर देना चाहिए, जो कि मदद लेने का मुख्य उद्देश्य भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+