'मैंने सब चीजों को निडर तरीके से हैंडल किया है', फिल्म 'वीर सावरकर' के बारे में क्या बोले रणदीप हुड्डा?
Randeep Hooda on Film Veer Savarkar: बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर जमकर चर्चाओं मे हैं। फिल्म में रणदीप ने भारत के स्वतंत्रता सैनानियों में से एक रहे विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर का किरदार निभाया है।
फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने ही किया है। इस फिल्म से हुड्डा बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। ऐसे में अब उन्होंने फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया है।

अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बारे में अभिनेता रणदीप हुडा ने बताया कि यह फिल्म उनके (वीर सावरकर) जीवन पर आधारित है, यह 1897 से 1950 के बीच की कहानी है। जिसमें उनके जीवन से जुड़े सभी मुद्दों को फिल्माया गया है।
'मैंने निडर होकर फिल्म बनाई है'
रणदीप हुड्डा ने कहा कि मैंने निडर होकर उनके बारे में सभी गलत सूचनाओं को संभाला है। एक्टर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह फिल्म उनकी जीवन पर आधारित है। जो कि 1897 से 1950 के बीच की कहानी है। जिसके अंदर मैंने उनपर जो लोग लाक्षणा जो लगाते हैं, कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। मुस्लिम हेटरेट थे या फिर गांधी हत्या का जो उनपर आरोप लगा था। मैंने सब चीजों को बड़े ही निडर तरीके से हैंडल किया है।
'ना तो हमें स्कूलों में पढ़ाया जाता है और ना ही...'
वहीं अपनी बातचीत में रणदीप हुड्डा ने अपने कैरेक्टर को लेकर कहा कि मैंने फिल्म के लिए अपना वजन कम किया, क्योंकि जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे ऐसा लगा कि मैं सावरकर जैसा बिल्कुल नहीं दिखता। जब मैंने उनके बारे में पढ़ना करना शुरू किया तो मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानता। मुझे यह भी एहसास हुआ कि उनके बारे में बहुत सी बातें हैं। न तो हमें स्कूलों में पढ़ाया जाता है और न ही सार्वजनिक रूप से बोला जाता है।
'राजनीतिक विचारधारा से जोड़ा जाएगा'
एक्टर ने कहा कि जैसे ही उनका नाम लिया जाता है, लोग विवाद करना शुरू कर देते हैं। मैं बहुत गुस्से में था और इस फिल्म का फैसला किया। मेरे कई शुभचिंतकों ने मुझसे कहा कि मैं अच्छा हूं कलाकार और अगर मैं यह फिल्म करता हूं, तो मुझे एक विशेष राजनीतिक दल और राजनीतिक विचारधारा से जोड़ा जाएगा। तब मैंने कहा था कि अगर मैं नेहरू जी पर फिल्म कर रहा होता तो तब भी आप ये बात बोलते, बिल्कुल नहीं बोलते।












Click it and Unblock the Notifications