VIDEO:सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन का 'बाहुबली' एक्टर ने छीना फोन, कहा-मंदिर में...
नई दिल्ली, 19 सितंबर: साउथ सिनेमा के जानेमाने एक्टर राणा दग्गुबाती ने हाल ही में पत्नी मिहिका बजाज और उनके पिता डी सुरेश बाबू के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उनकी मंदिर के दौरे का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें राणा को सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैंस का मोबाइल फोन छीनते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने बाद में फोन वापस कर दिया। राणा फैंस यह कहते हुए दिखे कि सेल्फी के लिए मंदिर कोई जगह नहीं है।

सेल्फी की डिमांड पर नाराज हुए राणा
क्लिप में राणा को मंदिर के कुछ अधिकारियों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। वह फोटोग्राफरों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे किनारे से तस्वीरें क्लिक करें। एक्टर उनका शुक्रिया अदा भी करते नजर आ रहे हैं। कुछ सेकंड बाद, एक फैन राणा के पास जाता है और एक सेल्फी लेने की कोशिश करता है। राणा उसका फोन छीन लेते है और मुस्करा देते हैं। जिसके बाद वह फैंस भी हंसने लगता है।

राणा बोले-मंदिर में ना लें सेल्फी
हांलाकि राणा उस शख्स का फोन तुरंत वापस कर देते हैं। इसके साथ ही राणा उस शख्स से कहते हैं कि, मंदिर सेल्फी लेने की कई जगह नहीं है। राणा को हाल ही में तेलुगु रोमांटिक-ड्रामा विराटपर्वम में दिखे थे। जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। उनके पास पाइपलाइन में फिल्म निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ हिरण्यकश्यप नामक एक फिल्म है। इसके अलावा वे एक्ट वेंकटेश के साथ जल्द एक रीमेक में दिखने वाले हैं।
देखें वायरल वीडियो
निजी जिंदगी में उन्होंने साल 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ शादी की थी। उनकी शादी में महज 50 लोग शामिल हुए थे। राणा दग्गुबाती ने हालांकि तेलगू में कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन राणा दग्गुबाती को असली पहचान फिल्म बाहुबली से मिली। जिसमें उन्होंने भल्लाल देव का रोल निभाया था। जिसके काफी पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications