Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजकुमार राव मुश्किल में फंसे, FIR, अरेस्‍ट वॉरंट और फिर एक्‍टर ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानें क्‍या है आरोप?

Bollywood actor Rajkumar Rao: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। एक्‍टर के खिलाफ थाने में एफआई दर्ज करवाई गई है और समन भी भेजा गया। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि एक्‍टर राजकुमार के खिलाफ अरेस्‍ट वारेंट जारी कर दिया गया। जानिए क्‍या है पूरा मामला और एक्‍टर राजकुमार राव पर क्‍या लगा है आरोप?

दरअसल, फिल्‍म स्त्री एक्‍टर राजकुमार राव के खिलाफ जलंधर में केस दर्ज किया था। उन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा है। कोर्ट में पेश ना होने के कारण उनके खिलाफ अरेस्‍ट वॉरेंट जारी कर दिया गया, जिसके बाद उन्‍हें जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था। जानते हैं क्‍या पूरा मामला क्‍या है?

Bollywood actor Rajkumar Rao

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज किया और उसके बाद समन भेजा गया लेकिन समन जारी हुआ तो वो गलत एड्रेस पर पहुंच गए। इसकी वजह से राजकुमार राव कोर्ट में इस केस की तारीख के दिन नहीं पहुंच सके। जिस कारण उनके खिलाफ अरेस्‍ट वॉरन्‍ट जारी किया गया था।

Bollywood actor Rajkumar Rao

राजकुमार राव ने कोर्ट के सामने किया सरेंडर

अरेस्‍ट वॉरन्‍ट जारी किए जाने के बाद राजकुमार 28 जुलाई 2025 को जलंधर के जेएमआईसी जज श्रीजन शुक्‍ला की कोर्ट में पेश हुए और इस केस की सुनवाई हुई। वहीं केस की अगली सुनवाई 30 जुलाई को जलंधर कोर्ट में हुई और एक्‍टर राजकुमार राव के वकील दर्शन सिंह यादव ने दलील दी।

राजकुमार राव के वकील ने कोर्ट को बताई सच्‍चाई

वकील दर्शन सिंह ने दलील दी कि उनके क्‍लाइंट राजकुमार राव को कोर्ट से राहत मिलने के बाद वो केस की जांच में शामिल हो गए थे। पुलिस द्वारा जांच पूर करके चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी गई थी लेकिन एक्‍टर को समन प्रेम नगर गुडगांव के पते पर कोर्ट ने समन भेजा, जिस कारण वो हमारे क्‍लाइंट को नहीं मिला क्‍योंकि वो वहां नहीं रहते हैं।

राजकुमार राव को क्‍या मिली जमानत?

वकील ने कहा वकील ने आगे कहा कि राजकुमार राव अब मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेरॉय स्प्रिंग्स में रहते हैं। जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलील से सहमति जताते हुए राजकुमार राव को जमानत दे दी।

जानिए क्‍या है मामला और क्‍यों लगा है ये आरोप?

यह मामला 2017 का है, जब राजकुमार राव फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आए थे। फिल्म के एक पोस्टर में राजकुमार राव को भगवान शिव के रूप में दिखाया गया था, जिसके कारण धार्मिक भावनाएं भड़कने का आरोप लगा था। इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर अजय के पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डिसूजा के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+