Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हमें बहुत गर्व है', वेदांत ने डेनिश ओपन में भारत के लिए जीता सिल्वर, पिता R Madhavan का सीना चौड़ा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश भारत का नाम रोशन किया है। साथ ही अपने पिता का नाम भी एक बार फिर ऊंचा किया है। वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन में अपना कमाल दिखाते हुए स्वीमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप (Danish Open Swimming Championship) में पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में वेदांत ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता। एक्टर आर माधवन ने रजत पदक जीतने वाले अपने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में जीता सिल्वर

1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में जीता सिल्वर

एक पिता के लिए इससे ज्यादा गौरव का पल और क्या होगा, जब उसका बेटा अपने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करें। एक्टर आर माधवन अपने बेटे की कामयाबी और उपलब्धियों से काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में मेडल 15:57:86 का समय निकालक जीता है। आर माधवन ने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इवेंट में भारत की जीत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

डेनिश ओपन में वेदांत का कमाल

डेनिश ओपन में वेदांत का कमाल

स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर आर माधवन ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।" इसके साथ उन्होंने तिरंगे और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी पोस्ट में जोड़ा। इसके अलावा सिल्वर मेडल के लिए वेदांत के नाम के अनाउंसमेंट होने का एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

वहीं बेटे के डेनिश ओपन में कमाल करने पर एक्टर आर माधवन को कई फिल्मी हस्तियों ने बधाई दी। उनके पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए जूनियर बच्चन अभिषेक ने लिखा, "बधाई। (ताली बजाते हुए इमोजीस के साथ)।" इसके अलावा एक्ट्रेस ईशा देओल ने लिखा "सुपर, बधाई।" नम्रता शिरोडकर और दर्शन कुमार ने ताली बजाते हुए इमोजीस जोड़े। रोहित बोस ने लिखा, "वूहू और बहुत कुछ आने वाला है! दुनिया को स्केल करो बेटा!"

16वें जन्मदिन पर बेटे के लिए एक्टर के शब्द

16वें जन्मदिन पर बेटे के लिए एक्टर के शब्द

फिल्म मेकर आनंद एल राय ने कहा, "वेदांत आप पर गर्व है।" शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "ओह वाह वाह। बधाई हो।" शिल्पा शिरोडकर ने टिप्पणी की, "आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हमारे छोटे से बड़े लड़के को विशेष विशेष शुभकामनाएं।" बता दें कि पिछले साल वेदांत के 16वें जन्मदिन पर आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि 'मुझे लगभग हर उस चीज में पीछा छोड़ने के लिए धन्यवाद जिसमें मैं अच्छा हूं। मुझे अभी भी जलन हो रही है और मेरा दिल गर्व से फूला हुआ है। मुझे तुमसे बहुत कुछ सीखना है मेरे बेटे। मैं तुझे 16वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' माधवन ने 1999 में सरिता माधवन के साथ शादी की और 2005 में इस जोड़े ने वेदांत का स्वागत किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+