नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, पास बैठे शख्स को नहीं था कोई अंदाजा, वीडियो
मुंबई, 29 मार्च: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ज्यादातर अपने काम के लिए ही चर्चा में रहते हैं लेकिन फिलहाल वो किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी महंगी गाड़ियों से ही सफर करते हैं लेकिन ट्रैफिक के चलते उनको लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर देखा जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, उसमें वह मुंबई के लोकल ट्रेन से सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मास्क लगाया हुआ है, ऐसे में मुंबई लोकल में बैठ के अपने मुकाम तक पहुंच गए और उनको किसी ने पहचाना भी नहीं।

ट्रैफिक की वजह से पकड़ी मुंबई लोकल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मीरा रोड पर शूटिंग रहे हैं। उनको शाम में शूटिंग के बाद एक इवेंट में शामिल होने के लिए जाना था। जब नवाज ने ट्रैफिक देखा तो वो समझ गए कि कार से वो नहीं पहुंच सकते। ऐसे में उन्होंने मुंबई लोकल से जाने का फैसला लिया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोकल ट्रेन पकड़ी और इवेंट में पहुंच गए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लोकल ट्रेन से सफर करते हुए ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
हीरोपंती-2 में आएंगे नजर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्दी ही फिल्म 'हीरोपंती 2 में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया है, जो काफी पसंद भी किया गया है। इसके अलावा 'टीकू वेड्स शेरू', 'बोले चूड़ियां', 'जोगिरा सारा रा रा' जैसी फिल्मों में भी वो काम कर रहे हैं। कहानी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मंटो, रईस, मांझी- द माउंटेनमैन, द लंच बॉक्स, बदलापुर, बजंगी भाईजान, किक और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में काम कर चुके नवाज आखिरा बार 'सीरियस मैन' में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications