क्या बॉलीवुड में भी एंट्री करेंगे महेश बाबू? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

हैदराबाद, 8 अप्रैल: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों और एक्टर्स की लोकप्रियता हिन्दी पट्टी में काफी तेजी से बढ़ रही है। साउथ की फिल्में उत्तर भारत में तगड़ा बिजनेस भी कर रही हैं। ऐसे में साउथ के स्टार्स बॉलीवुड की ओर भी रुख कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मों को हिन्दी में भी बना रहे हैं। हालांकि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का बॉलीवुड को लेकर कोई खास आकर्षण नहीं हैं। महेश बाबू का कहना है कि उनका हिंदी फिल्मों में काम करने का कोई मन नहीं है।

मुझे हिन्दी सिनेमा करने की जरूरत नहीं

मुझे हिन्दी सिनेमा करने की जरूरत नहीं

एक्टर महेश बाबू हैदराबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनसे सवाल किया गया कि क्या वो बॉलीवुड में काम करने की सोच रहे हैं और उनकी बॉलीवुड में एंट्री हो सकती है। इस पर तेलुगू स्टार महेश बाबू ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हिंदी फिल्में करने की कोई जरूरत है। आज तेलुगु फिल्में देशभर में देखी जा रही हैं और मैं तेलुगु फिल्में ही करना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि हिंदी फिल्मों में अभिनय करने की कोई जरूरत है। महेश बाबू ने भले ही किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन तेलुगू की उनकी काफी फिल्में हिंदी में डब होकर उत्तर भारत में लोकप्रिय हो चुकी हैं।

 अपने आगामी प्रोजक्ट में बिजी हैं महेश बाबू

अपने आगामी प्रोजक्ट में बिजी हैं महेश बाबू

महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में महेश के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं। इसके अलावा महेश बाबू मशहूर निर्देशक एस.एस राजामौली के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं।

 साउथ के बड़े स्टार हैं महेश बाबू

साउथ के बड़े स्टार हैं महेश बाबू

महेश बाबू साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं, खासतौर से तेलुगू फिल्मों का वो बड़ा नाम हैं। दो दशक से वो फिल्मों में छाए हुए है। महेश बाबू ने महेश बतौर चाइल्ड एक्टर ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 1999 में आई 'राजाकुमरुडू' थी। इसके बाद वो लगातार फिल्में कर रहे हैं। साल 2005 में महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से शादी की थी। महेश और नमर्ता के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+