इस शख्स के सामने सलमान खान लगते हैं हकलाने, नहीं निकलते शब्द, सामने बैठने की भी नहीं होती हिम्मत!
Salman Khan: सलमान खान इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं। इसका पहला शेड्यूल उन्होंने पूरा कर लिया है। सलमान ने जिस हिसाब एटीट्यूड बनाया हुआ है, उनके सामने हर कोई बच कर रहता है। बिग बॉस में भी उनके अवतार को देख लोग उनसे भिड़ते नहीं हैं।
सलमान के जीवन में एक ऐसे शख्स हैं जिनके सामने उनकी जुबान नहीं खुलती है। वो उनके सामने एक बच्चे की तरह शांत रहते हैं। इतना ही नहीं, अगर वो सामने बैठे हैं तो वो नहीं बैठते हैं। हालांकि इस बात का खुलासा उनके करीबी दोस्त आसिफ शेख ने किया है। आखिर कौन हैं वो शख्स, ये हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताएंगे।

आसिफ शेख ने समलान खान के साथ 'करण अर्जुन' फिल्म में काम किया है। एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बहुत कुछ बताया है। जिसमें उन्होंने सलमान और उनके पिता सलीम खान के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, "सलीम सर सलमान के सबसे बड़े आलोचक (क्रिटिक) हैं। वह सीधे तौर पर अपनी राय बताते हैं। वो कभी भी अपनी बातों को घुमा-फिराकर नहीं कहते। भले ही उनका खुद का बेटा एक स्टार है। लेकिन सलीम अंकल खुद भी एक बड़े स्टार हैं। मुझे याद है जब सलमान एक नए स्टार बने थे। बिल्कुल शुरुआती दौर था। तब भी वह अपने पिता के सामने ठीक से बोल नहीं पाते थे और उनकी जुबान लड़खड़ाती थी। अपने पापा से बात करने की सलमान में हिम्मत नहीं होती थी। वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।"
आसिफ ने आगे कहा, "मैंने सलमान खान के फार्महाउस पर सलीम अंकल के साथ बहुत समय बिताया है। उनकी बातें बहुत दिलचस्प होती थीं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है। मैंने उनसे भी बहुत कुछ सीखा है।"
बता दें, आसिफ टीवी शो भाबी जी घर पर हैं की वजह से चर्चा में हैं। इसमें उनका किरदार भारत के घर घर तक में फेमस हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications